{"_id":"5e6f475d8ebc3ea499440f13","slug":"uttarakhand-football-player-died-in-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः बाइक से देहरादून आ रहा था फुटबॉल खिलाड़ी, हादसे में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः बाइक से देहरादून आ रहा था फुटबॉल खिलाड़ी, हादसे में हुई मौत
Mon, 16 Mar 2020 03:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 16 Mar 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
रोहित नेगी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड का फुटबॉल खिलाड़ी रोहित नेगी की बाइक हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार को उस वक्त हुआ जब वह अपनी बाइके से पौड़ी से देहरादून आ रहा था।
विज्ञापन
ऋषिकेश के पास शिवपुरी में किसी अज्ञात वाहन से रात साढ़े सात बजे रोहित की बाइक टकरा गई और उसकी मौत हो गई। रोहित ने उत्तराखंड, दिल्ली, झारखंड में फॉरवर्ड की भूमिका में खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
विज्ञापन
रोहित देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का छात्र था। उसने मोहन बागान सेल फुटबॉल एकेडमी झारखंड में भी अपना जलवा बिखेरा। दिल्ली में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में उसकी अस्थाई नौकरी लगी थी। वह दिल्ली के प्रसिद्ध क्लब गढ़वाल हीरोज एफसी से फुटबॉल खेल रहा था।
विज्ञापन
देहरादून फुटबॉल लीग चैंपियन दून स्टार फुटबॉल एकेडमी से बेहतरीन खेल खेलकर अपना जलवा दिखाया था। रोहित की आकस्मिक मृत्यु पर उत्तराखंड राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र सिंह रावत, देहरादून फुटबॉल एकेडमी, उत्तराखंड फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन और उत्तराखंड सुपर लीग के समस्त खिलाड़ियों, कोच, रेफरी व सदस्यों की तरफ से संवेदना व्यक्त की गई है।