फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand first model madrasa will be built in Muslim Colony Dehradun children will study Shri Ram lessons

Uttarakhand: मुस्लिम कालोनी देहरादून में बनेगा प्रदेश का पहला माॅडल मदरसा, बच्चे पढ़ेंगे भगवान श्रीराम का पाठ

Fri, 08 Mar 2024 01:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Mar 2024 01:33 PM IST
सार

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का कहना है कि राज्य में शुरुआत में चार मॉडल मदरसे बनने हैं। जिनमें पहला मदरसा जल्द ही डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से मुस्लिम कालोनी में बनेगा,

विज्ञापन
Uttarakhand first model madrasa will be built in Muslim Colony Dehradun children will study Shri Ram lessons
मदरसा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter

विस्तार

मुस्लिम कालोनी देहरादून में प्रदेश का पहला माॅडल मदरसा बनेगा, जिसमें बच्चे भगवान श्रीराम का पाठ पढ़ेंगे। यह कहना है उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का। उन्होंने कहा, अल्पसंख्यक निदेशालय में वक्फ बोर्ड की की बैठक में शिक्षा समिति की बैठक के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, राज्य में शुरुआत में चार मॉडल मदरसे बनने हैं। जिनमें पहला मदरसा जल्द ही डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से मुस्लिम कालोनी में बनेगा, जिसमें एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। जो सामान्य विद्यालय की तरह चलेंगे।

विज्ञापन

कहा, मदरसे में आने वाले जिन बच्चों को उर्दू, अरबी पढ़नी हैं, उन्हें इसके लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बच्चों को स्कूल ड्रेस और पाठ्य पुस्तकें मुफ्त दी जाएंगी। मदरसे के लिए आउटसोर्स से प्रिंसिपल और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसके शुरुआती खर्च को उत्तराखंड बोर्ड देगा, जबकि भविष्य में इसमें आने वाला खर्च धामावाला मस्जिद, दून अस्पताल दरगाह और पलटन बाजार मस्जिद की ओर से उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मनीष खंडूडी ने थमाया पार्टी को त्यागपत्र

बैठक में विधायक मोहम्मद शहजाद, अपर सचिव वन कहकशा नसीम, जिया बानो, डाॅ. हसन नूरी, अनिल अंसारी, इकबाल अहमद, सियाज उस्मान आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed