फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand first government homeopathy medical college will be built in Harrawala Dehradun

Uttarakhand: हर्रावाला में बनेगा प्रदेश का पहला राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, केंद्र से मिलेगा 90% बजट

Thu, 30 May 2024 06:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 May 2024 06:11 PM IST
सार

हर्रावाला में प्रदेश का पहला राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज बनेगा। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में ही इसके लिए जमीन मिली है।

विज्ञापन
Uttarakhand first government homeopathy medical college will be built in Harrawala Dehradun
मीटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड में बनने वाले पहले राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार ने जमीन का चयन कर लिया है। यह मेडिकल कॉलेज आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के परिसर में बनेगा। इसके निर्माण पर 70 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इसमें 90 प्रतिशत बजट केंद्र सरकार से मिलेगा। इस मेडिकल कॉलेज के बनने से प्रदेश के युवाओं को होम्योपैथी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए सरकारी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज नहीं है। प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही मेडिकल कॉलेज को प्रदेश सरकार की व्यय वित्त समिति ने स्वीकृति दे दी है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के हर्रावाला परिसर में होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन का चयन किया गया। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद कार्यदायी संस्था का चयन और डीपीआर बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश में एक ही निजी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज

प्रदेश में वर्तमान में एक ही निजी होम्याेपैथी मेडिकल कॉलेज है। जिसमें 50 सीट संचालित करने की मान्यता है। जिससे होम्योपैथी डॉक्टर बनने के लिए युवाओं को प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है। इसके अलावा होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में 1100 सरकारी व निजी डॉक्टर पंजीकृत हैं। विभाग के माध्यम से प्रदेश में 150 से अधिक होम्योपैथी डिस्पेंसरी चल रही है। जिनके माध्यम से लोगों को होम्योपैथी चिकित्सा से इलाज की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: विश्व धरोहर फूलों की घाटी में खिल गए फूल, पर्यटक एक जून से कर सकेंगे दीदार

आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन का चयन किया गया है। जो सरकारी क्षेत्र में पहला कॉलेज होगा। शीघ्र ही डीपीआर तैयार कर केंद्र को भेजी जाएगी। कार्यदायी संस्था का चयन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। -डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव आयुष



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed