फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Valley of Flowers Chamoli Flowers have started blooming in the valley will be visible on June 1

Uttarakhand News: विश्व धरोहर फूलों की घाटी में खिल गए फूल, पर्यटक एक जून से कर सकेंगे दीदार

Thu, 30 May 2024 04:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 May 2024 04:48 PM IST
सार

घाटी में इस समय छह से सात प्रजाति के फूल खिल चुके हैं जिसमें वन अज्वाइन, रतनजोत, बज्रदंती, काकोली, प्राडूला, एल्यूम हुमली सहित कई प्रजाति के फूल हैं।

विज्ञापन
Valley of Flowers Chamoli Flowers have started blooming in the valley will be visible on June 1
फूलों की घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में कई प्रजाति के फूल खिल गए हैं। एक जून को जब घाटी में पर्यटक पहुंचेंगे तो उन्हें अलग-अलग प्रजाति के फूलों के दीदार हो सकेंगे। फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी।

विज्ञापन


घाटी का निरीक्षण कर लौटी टीम में शामिल वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी में इस समय छह से सात प्रजाति के फूल खिल चुके हैं जिसमें वन अज्वाइन, रतनजोत, बज्रदंती, काकोली, प्राडूला, एल्यूम हुमली सहित कई प्रजाति के फूल हैं। उन्होंने बताया कि इस साल घाटी में अच्छी बर्फबारी हुई है जिससे यहां अच्छी फ्लावरिंग होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बिगड़ी बुजुर्ग श्रद्धालु की तबीयत, पुलिस बनी देवदूत
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई और अगस्त के बीच सबसे अधिक 300 प्रजाति के फूल खिलते हैं। उस समय काफी संख्या में पर्यटक भी घाटी में पहुंचते हैं। वहीं क्षेत्र के छायाकार चंद्रशेखर चौहान का कहना है कि घाटी में जिस तरह इस साल अच्छी बर्फबारी हुई है उससे यहां अच्छे फूल खिलने की उम्मीद है। घाटी में पूरे सीजन रौनक बनी रहेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed