फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand first district smart control room is being built in Uttarkashi News in hindi

Uttarkhand: उत्तरकाशी में बन रहा प्रदेश का पहला डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल रूम, CCTV की निगरानी में रहेगा जिला

Wed, 18 Sep 2024 02:20 PM IST
रेनू सकलानी अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Sep 2024 02:20 PM IST
सार

उत्तरकाशी जिला सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। यहां प्रदेश का पहला डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल रूम बन रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand first district smart control room is being built in Uttarkashi News in hindi
डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल रूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीमांत जनपद में प्रदेश का पहला डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल रूम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए सिविल वर्क पूरा होने के बाद वर्तमान में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कार्य पूरे किए जा रहे हैं। वहीं, 70 नए कैमरे स्थापित करने के लिए जगह चयन का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अफसरों के मुताबिक, कंट्रोल रूम का करीब 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका। जल्द शेष कार्य पूरा कर इसे चालू कर दिया जाएगा। वर्ष 2019 में केंद्र सरकार के कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की योजना के तहत जनपद का चयन देश के 17 जनपदों में डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल निर्माण के लिए हुआ था।

विज्ञापन

राज्य से योजना में चयनित होने वाला उत्तरकाशी एक मात्र जनपद है। योजना के तहत यहां 2.11 करोड़ लागत से बनने वाले डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल रूम का निर्माण वर्ष 2022 अंत में शुरू हुआ था। वर्तमान में इस कंट्रोल रूम का सिविल वर्क पूरा होने के बाद अब इलेक्ट्रो मैकेनिकल कार्य पूरे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 स्थानों पर लगाए जाएंगे पांच मेगापिक्सल के एचडी कैमरे
पूर्व में कार्य का जिम्मा लोनिवि विद्युत यांत्रिक खंड ऋषिकेश को दिया गया था, लेकिन अब इसे दिल्ली की सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड कंपनी अंजाम दे रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जेई शार्दुल सिंह ने बताया, स्मार्ट कंट्रोल रूम के तहत कुल 70 स्थानों पर पांच मेगापिक्सल के एचडी कैमरे लगाए जाएंगे।

कैमरों को लगाने के लिए की जा रही जगह चिह्नित 
ये कैमरे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम से लेकर चारधाम यात्रा मार्ग, खनन पट्टे के क्षेत्रों, जनपद की सीमा क्षेत्र में लगने हैं। इन कैमरों में 360 डिग्री घूमने वाले पीटीआर कैमरे भी शामिल हैं, जिन्हें अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाने की योजना है। वर्तमान में कैमरों को लगाने के लिए जगह चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। जल्द जगह फाइनल होने के बाद कैमरे लगाकर उन्हें फाइबर केबल के जरिए कंट्रोल रूम से जोड़ दिया जाएगा। 

डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल रूम के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। एक माह में यह पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से चारधाम यात्रा प्रबंधन के साथ आपदा प्रबंधन आदि कार्यों में मदद मिलेगी। -रजा अब्बास, एडीएम उत्तरकाशी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: बारिश रुकी...सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू, जय बाबा केदार के जयघोष के साथ आगे बढ़े श्रद्धालु

पुराने कैमरे भी जोड़े गए

आपदा प्रबंधन विभाग के जेई शार्दुल सिंह ने बताया, स्मार्ट कंट्रोल रूम से पुलिस विभाग के पहले से लगे 70 से अधिक कैमरों को जोड़ा गया है। इससे करीब 150 से अधिक कैमरे हो जाएंगे। इन कैमरों में एक माह तक रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed