फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Finance minister prakash pant death know his profile

नेशनल शूटर रह चुके थे उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश प्रंत, जानिए उनके बारे में सब कुछ...

Thu, 06 Jun 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jun 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Finance minister prakash pant death know his profile
वित्त मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट में वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर है। जानिए उनके बारे में खास बातें...

विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रकाश पंत राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी में रजत पदक (जीबी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता कोयम्बटूर वर्ष 2004) भी जीत चुके थे। 

पढ़ें: उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन, अमेरिका के अस्पताल में ली अंतिम सांस
विज्ञापन


वहीं, राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी वे स्वर्ण पदक वर्ष (2004) जीत चुके थे। प्रकाश पंत को साहित्य में भी खास रूचि थी। 

ये है उनका प्रोफाइल

नाम    प्रकाश पन्त
पिता का नाम   मोहन चन्द्र पन्त
माता का नाम   कमला पन्त
पत्नी का नाम    चन्द्रा पन्त
जन्म तिथि  11.11.1960
स्थाई पता    ग्राम खड़कोट, पो.ऑ. पिथौरागढ़, जनपद पिथौरागढ़
शिक्षा  स्नातक, डिप्लोमा इन फ़ार्मेसी
सामाजिक यात्रा   1984 सरकारी सेवा में स्वच्छन्द रूप से समाज सेवा न कर पाने के कारण पद से त्यागपत्र दिया और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 
आदर्श  पंडित दीन दयाल उपाध्याय
अभिरूचि साहित्य :
1 एक आवाज ( काव्य संग्रह)
2 प्रराब्द ( काव्य संग्रह)
3 एक थी कुसुम ( कहानी )
4 आदि कैलाश यात्रा ( यात्रा वृतांत )
5 मैं काली नदी
भ्रमण    चीन, जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्राजील, इंग्लैंड, मलेशिया, दुबई, मोरिसस
आत्मकथन  नर सेवा, नारायण सेवा
लक्ष्य     अंतिम व्यक्ति के जीवन में सुधार लाना

राजनीतिक करियर

-1977 में छात्र राजनिति में सक्रिय, सैन्य विज्ञान परिषद में महासचिव, श.स्नातकोत्तर महासचिव।

-1988 नगर पालिक परिषद पिथौरागढ़ में सदस्य निर्वाचित।

-1998 विधानसभा उत्तरप्रदेश में सदस्य निर्वाचित।

-2001 में प्रथम विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड।

-2002 पिथौरागढ़ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित।

-8 मार्च 2007 से द्वितीय निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री। 

-18 जुलाई 2017 से अब तक चतुर्थ निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed