उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन, अमेरिका के अस्पताल में ली अंतिम सांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सास के अस्पताल में अंतिम सांस ली। 59 वर्षीय पंत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 30 मई को उन्हें कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया था। उनका पार्थिव शरीर शनिवार शाम तक अमेरिका से देहरादून पहुंचने की संभावना है।
पंत के निधन पर भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही गुरुवार से तीन दिन राजकीय शोक घोषित किया गया है। गुरुवार को सभी सरकारी कार्यालय, बैंक और कोषागार बंद रहेंगे। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर शेक जताया है।
बता दें कि वे कुछ दिन पहले ही वे इलाज के लिए अमेरिका गए थे। इससे पहले पंत दिल्ली स्थित राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में भी कुछ दिन भर्ती रहे थे। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी। उनके आकस्मिक निधन से पिथौरागढ़ समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।Anguished by the passing away of Uttarakhand’s Finance Minister Shri Prakash Pant. His organisational skills helped strengthen the BJP and administrative skills contributed to Uttarakhand’s progress. My thoughts are with his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019
Uttarakhand Finance Minister Prakash Pant passed away in US earlier today. He was undergoing treatment for lung ailment in US. pic.twitter.com/f1Q1BDV67B
— ANI (@ANI) June 5, 2019
सीएम त्रिवेंद्र संभाल रहे थे उनके विभाग
उनकी बीमारी के चलते उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संभाल रहे हैं। पंत के विभाग संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री थे।
पंत सबसे पहले पिथौरागढ़ विधानसभा से 2002 से 2007 तक निर्वाचित हुए थे। बता दें कि हाल में बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बजट पेश करते हुए उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत की तबीयत बिगड़ गई थे। जिसके चलते वित्त मंत्री पूरा बजट भाषण भी नहीं पढ़ पाए। बाकी बजट भाषण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरा किया।उत्तराखंड में मेरे वरिष्ठ सहयोगी एवं प्रदेश के वित्तमंत्री श्री प्रकाश पंत जी का अमेरिका में इलाज के दौरान स्वर्गवास होने का समाचार पा कर स्तब्ध भी हूँ और व्यथित भी।प्रकाश जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत एवं अपूर्णीय क्षति है; उनके निधन से हमारा तीन दशक पुराना साथ यादों में रह गया।
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) June 5, 2019
पार्टी ने आज एक मजबूत स्तंभ खो दिया-सीएम त्रिवेंद्र
सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि शांत,सौम्य और सरल स्वभाव के धनी प्रकाशजी ने अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में प्रदेश के गठन और बाद में प्रदेश को एक नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभायी। उनके निधन से प्रदेश एवं हमारे भाजपा संगठन ने एक बहुत बड़ा व्यक्तित्व को खो दिया। दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थी हूँ।
सबको साथ लेकर चलने की कुशलता, वित्तीय मामलों पर ज्ञान, विपक्ष के हर तीखे वार का मीठी मुस्कान से जवाब देना, ये सब अब यादों में रहेगा। पार्टी ने आज एक मजबूत स्तंभ खोया है। दुःखद घड़ी में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की कामना करता हूं।