फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Exclusive: Udham singh nagar Police Ready 155 international cyber criminals Data

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड के इस जिले में 155 अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों की कुंडली तैयार

Sun, 21 Feb 2021 11:53 AM IST
अलका त्यागी दीप चंद्र बेलवाल , अमर उजाला, रुद्रपुर
दीप चंद्र बेलवाल , अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Feb 2021 11:53 AM IST
सार

  • विवेचना में उजागर हुए अपराधियों के नाम, गिरफ्तारी के जल्द गठित होंगी टीमें

विज्ञापन
Uttarakhand Exclusive:  Udham singh nagar Police Ready 155 international cyber criminals Data
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। साइबर सेल में 155 अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को चिह्नित कर उनकी कुंडली तैयार कर ली है। जल्द ही जिलेभर से टीमें गठित कर साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना होंगी। 

विज्ञापन


साइबर अपराध को रोकना पुलिस ने लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। तमाम जागरूकता अभियानों के बावजूद लोग साइबर ठगों का शिकार हो रहे हैं। देश और विदेश में बैठे साइबर ठग इंटरनेट के जरिये लोगों को नौकरी देने, सस्ते दामों पर सामान देने और सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। गूगल और प्ले स्टोर पर भी साइबर ठगों ने नामी कंपनियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाई हैं।
विज्ञापन


अनजाने में गलत वेबसाइट पर क्लिक करने से धोखाधड़ी हो रही है। अकेले यूएसनगर जिले में वर्ष 2020 में साइबर सेल में 1100 शिकायतें आई थीं। इसमें 905 मामलों का निस्तारण और 102 साइबर ठगों पर केस दर्ज कर 20 लाख 85 हजार रुपये की रिकवरी हुई थी। इसी तरह 2019 में 430 शिकायतों का निस्तारण कर 110 आरोपियों पर केस दर्ज किए गए, जबकि 13 लाख रुपये की रिकवरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल में मामले दर्ज होने के बाद टीम ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। जिसमें अपराधियों के नाम सामने आने शुरू हो गए थे। नामजद आरोपियों की साइबर सेल ने लिस्ट बनाकर फाइलें तैयार कर दी हैं। अब एसएसपी डीएस कुंवर जिले से सर्किल अफसरों की बैठक लेकर टीमें गठित करेंगे। इसके बाद अपराधियों की लोकेशन तस्दीक कर पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी। 

कहां के कितने अपराधी चिह्नित 

प्रदेश             तस्दीक संख्या 
उत्तर प्रदेश    -   40
राजस्थान      -    20 
दिल्ली         -    13 
हरियाणा       -    21
पश्चिम बंगाल  - 16 
असम         - 07
बिहार         - 09
उत्तराखंड     - 05
उड़ीसा        - 05
गुजरात        - 03 

साइबर अपराध पर लगेगा अंकुश 
साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी होने से साइबर ठगी पर अंकुश लगने की उम्मीदें हैं। साइबर सेल प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि साइबर अपराध करने वाले लोगों का बड़ा गैंग चल रहा है। यूपी में बैठे अपराधियों ने अब तक जिले के सबसे अधिक लोगों से धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के पकड़े जाने के बाद ठगी पर अंकुश लगेगा और इनके गैंग का भी भंडाफोड़ होगा। 

साइबर ठगी को रोकने के लिए कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी कोई भी जानकारी न दें। इंटरनेट में सही साइट पर जाकर ही खरीदारी करें। साइबर ठगी में लिप्त 155 अंतरराष्ट्रीय अपराधियों की लिस्ट बनाकर तैयार कर ली गई है।
-डीएस कुंवर, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed