{"_id":"576456224f1c1ba93b11bc7d","slug":"uttarakhand-entry-in-pm-modi-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी कैबिनेट में होगी उत्तराखंड की एंट्री, राजनाथ ने दिए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी कैबिनेट में होगी उत्तराखंड की एंट्री, राजनाथ ने दिए संकेत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने संकेत दिए कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में उत्तराखंड को भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है। कौन मंत्री बनेगा? इस पर वे साफ कुछ नहीं बोले। इतना कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री द्वारा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड पब्लिक फोरम की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में भाजपा के पांच सांसद होने के बाद भी किसी को मंत्री न बनाए जाने के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि इंतजार कीजिए, उत्तराखंड की उपेक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
कहा प्रधानमंत्री के अधिकार क्षेत्र में
हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रधानमंत्री के अधिकार क्षेत्र का मामला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समृद्धशाली राज्य बने, यह केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। ऐसा इसलिए कि उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय सीमांत प्रदेश है। यहां के युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए।
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईश्वर करे जल्द ही आपकी मुराद पूरी हो जाए। पुलिस रिफार्म पर पूछे गए सवाल पर उनका कहना था कि इस पर काम हो रहा है। वैसे यह विषय राज्य सरकार से संबंधित है। इसको लेकर धन उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।