फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Electricity UPCL bought 660 MW power to avoid cuts read more Updates in hindi

Uttarakhand News: कटौती से बचने के लिए यूपीसीएल ने खरीदी 660 मेगावाट बिजली, नियामक आयोग की मिली मंजूरी

Mon, 22 May 2023 11:29 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 May 2023 11:29 AM IST
सार

प्रदेश में इस साल बिजली किल्लत से पार पाने के लिए राज्य सरकार ने पहले ही कवायद शुरू कर दी थी। ऊर्जा मंत्री ने राज्य को एनटीपीसी के बोगंई गांव स्थित तापी संयंत्र से 35.25 मेगावाट का अतिरिक्त कोटा एक वर्ष के लिए आवंटित कर दिया था। फिर भी जून माह में बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट प्रतिदिन तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
Uttarakhand Electricity UPCL bought 660 MW power to avoid cuts read more Updates in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजली उपभोक्ताओं को कटौती से बचाने के लिए यूपीसीएल ने नियामक आयोग से लंबी अवधि के कांट्रेक्ट से 660 मेगावाट बिजली खरीद की जो अनुमति मांगी थी, आयोग ने दे दी है। इसके तहत 21 मई से 220 मेगावाट बिजली मिलनी शुरू हो गई है, जबकि एक जून से 400 मेगावाट बिजली मिलेगी।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में इस साल बिजली किल्लत से पार पाने के लिए राज्य सरकार ने पहले ही कवायद शुरू कर दी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के बाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने अप्रैल माह के लिए 332 मेगावाट, मई के लिए 332 मेगावाट, जून के लिए 317 मेगावाट, जुलाई के लिए 276 मेगावाट, अगस्त के लिए 260 मेगावाट और सितंबर के लिए 165.6 मेगावाट गैर आवंटित कोटा से बिजली दे दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने प्रयास किए, जिस पर ऊर्जा मंत्री ने राज्य को एनटीपीसी के बोगंई गांव स्थित तापी संयंत्र से 35.25 मेगावाट का अतिरिक्त कोटा एक वर्ष के लिए आवंटित कर दिया था। फिर भी जून माह में बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट प्रतिदिन तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली खरीद के दोनों प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी
लिहाजा, यूपीसीएल ने नियामक आयोग से लंबी अवधि के करार (एलडीसी) के तहत दो टेंडर से बिजली खरीद की अनुमति मांगी थी। इसके तहत 21 से 30 मई के बीच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के माध्यम से 220 मेगावाट बिजली मिलनी भी शुरू हो गई है। जबकि 01 जून से 30 जून के बीच एक्सचेंज के माध्यम से 400 मेगावाट बिजली मिलेगी। नियामक आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि आयोग ने बिजली खरीद के दोनों प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सभी निकायों में 24 को चलेगा विशेष सफाई अभियान, निदेशालय को भेजनी होंगी अभियान की तस्वीरें

4.8 करोड़ यूनिट की मांग, यूपीसीएल ने पूरा गैस प्लांट चलाया

प्रदेश में रविवार को करीब 4.5 करोड़ यूनिट बिजली की मांग रही। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि पूरी बिजली उपलब्ध थी। प्रदेश में कहीं भी बिजली किल्लत की वजह से कटौती नहीं की गई। वहीं, सोमवार को बिजली की मांग 4.8 करोड़ यूनिट आंकी गई है। आने वाले दिनों में मांग बढ़ने से यूपीसीएल ने काशीपुर स्थित गैस आधारित पावर प्लांट पूरी क्षमता (321 मेगावाट) के साथ चला दिया है। इससे 9.27 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी जबकि बाजार में 12 रुपये तक के दाम पर बिजली बिक रही है। यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार के मुताबिक, 107 मेगावाट प्लांट रविवार से शुरू कर दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed