फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election Result 2022 CM face may be announced on 19 March mega event will be Oath ceremony of BJP government

उत्तराखंड: 19 को हो सकता है सीएम चेहरे का एलान, मेगा इवेंट बनेगा भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

Fri, 18 Mar 2022 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 09:12 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने शपथ ग्रहण समारोह को मेगा इवेंट की तरह आयोजित करने को लेकर वर्चुअल बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा शपथग्रहण समारोह के जरिये 2024 के लिए भी संदेश देना चाहती है। बैठक में गौतम ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर तय हुआ है कि सरकार का शपथग्रहण समारोह भव्य होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Election Result 2022 CM face may be announced on 19 March mega event will be Oath ceremony of BJP government
दुष्यंत गौतम - फोटो : BJP

विस्तार

तारीख अभी बेशक तय न हो, लेकिन भाजपा तय कर चुकी है कि उत्तराखंड में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है। पूरा इवेंट मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा, जिसका प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में भी किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने इस संबंध में एक वर्चुअल बैठक की। इस बैठक से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पार्टी के तीनों प्रदेश महामंत्री व अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी जुड़े। गौतम ने सभी पदाधिकारियों को चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने की शुभकामनाएं दीं। साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के नए लक्ष्य का इशारा किया। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा शपथग्रहण समारोह के जरिये 2024 के लिए भी संदेश देना चाहती है।
विज्ञापन


बैठक में गौतम ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर तय हुआ है कि सरकार का शपथग्रहण समारोह भव्य होगा। उन्होंने इसकी तैयारी करनेे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय दूसरे प्रांतों के उन सभी लोगों को शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया जाएगा, जिन्होंने भाजपा के समर्थन में अपना योगदान दिया। शपथग्रहण समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के विशिष्टजनों को आमंत्रित करने को भी कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 को हो सकता है सीएम के चेहरे का एलान
केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक और शपथग्रहण समारोह की तारीख तय नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि 19 मार्च की शाम को विधानमंडल दल की बैठक में सीएम के चेहरे का एलान हो सकता है। 19 से 22 मार्च के बीच किसी भी दिन शपथग्रहण समारोह का आयोजन होगा। अभी विधायक मंडल दल की बैठक के स्थान भी तय नहीं हो पाया है। बैठक प्रदेश पार्टी कार्यालय में होने की संभावना जताई जा रही है। 

होली के बाद फिर होगी बैठक, बनेगी रणनीति 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, होली पर्व के बाद शाम को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी फिर बैठक करेंगे और उसमें शपथग्रहण समारोह के आयोजन की रणनीति पर विचार होगा। 

जिलों व मंडलों के पदाधिकारियों भी देंगे निर्देश
शपथग्रहण समारोह के जिलों व मंडलों में सीधा प्रसारण के लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। प्रसारण एलईडी पर किया जाएगा। जिला व मंडल इकाइयों के पदाधिकारी, स्थानीय नेता इस आयोजन की जिम्मेदारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed