फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election: Regarding the meeting of CM Pushkar Singh and Trivendra, Harish Rawat said - Dhami is a humble Chief Minister

उत्तराखंड की सियासत: आखिर क्यों की हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ, बताए खास गुण

Tue, 22 Feb 2022 05:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Feb 2022 05:52 PM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड की सत्ता में आ रही है। उनकी सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Election: Regarding the meeting of CM Pushkar Singh and Trivendra, Harish Rawat said - Dhami is a humble Chief Minister
हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुलाकात पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुटकी ली है। हरीश रावत ने कहा कि यह अच्छी बात है कि छोटे भाई को बड़े भाई के पास जाना ही चाहिए। छोटे भाई को हमेशा विनम्र रहना चाहिए। 

विज्ञापन


वह खुद मानते हैं कि पुष्कर सिंह धामी एक विनम्र मुख्यमंत्री हैं, लेकिन यह बात अलग है कि वह खनन लूट प्रेमी हैं। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी में यह गुण है कि वे एक विनम्र व्यक्ति हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड की सियासत:  चुनाव नतीजे चाहें जो भी हों, कांग्रेस दिख रही गुलजार पर भाजपा में तकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत ने कहा- कांग्रेस राज्य की तस्वीर बदलने आ रही
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड की सत्ता में आ रही है। उनकी सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी। जिन अधिकारियों ने निष्पक्षता और ईमानदारी से अपना काम किया है, उन्हें अपने विषय के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

हरीश रावत ने कहा कि वह यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ व्यक्ति होने के नाते कह रहे हैं। कांग्रेस राज्य की तस्वीर बदलने आ रही न कि किसी से बदला लेने के लिए। हरीश रावत ने साथ ही दावा किया है कि कांग्रेस 48 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed