फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Ukd will declare candidates on ten seats today,

Uttarakhand Election 2022: उक्रांद ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 14 सीटों पर नाम घोषित

Wed, 19 Jan 2022 06:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 19 Jan 2022 06:24 PM IST
सार

उक्रांद ने बुधवार को 14 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अभी तक पार्टी कुल 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Ukd will declare candidates on ten seats today,
उक्रांद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज जारी कर दी है। उक्रांद ने बुधवार को 14 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अभी तक पार्टी कुल 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। 

विज्ञापन


उक्रांद की दूसरी सूची में यमुनोत्री से रमेश चंद्र रमोला, गंगोत्री से जसवीर सिंह असवाल, घनसाली से कमलदास, नरेंद्रनगर से सरदार सिंह पुंडीर, चकराता से रामानंद चौहान, विकासनगर से प्रीति थपलियाल, सहसपुर से गणेश प्रसाद काला, राजपुर रोड से बिल्लू वाल्मीकि, नैनीताल से ओमप्रकाश, रामनगर से राकेश चौहान, भीमताल से हरीश चंद्र राहुल, जागेश्वर से मनीष सिंह नेगी, हरिद्वार से आदेश कुमार मारवाडी व सल्ट से राकेश नाथ गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रत्याशी घोषित करने में आप, उक्रांद और सपा आगे
विधान सभा चुनाव 2022 के नतीजे जो कुछ भी हो, फिलहाल प्रत्याशी घोषित करने में अन्य दल भाजपा और कांग्रेस से आगे निकल गए। प्रदेश की वीआईपी सीट श्रीनगर और इसी से सटी देवप्रयाग सीट में दोनों दलों ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। श्रीनगर सीट कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल और मौजूदा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की परंपरागत सीट है। दोनों के पुन: यहीं से चुनाव लड़ने की संभावना है। इस स्थिति के बीच जहां उत्तराखंड क्रांति दल, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी संगठनों की बैठक में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: सीएम धामी से मिले सीडीएस बिपिन रावत के भाई, हो सकते हैं भाजपा में शामिल

मतदान को अब कम ही दिन रह गए हैं, लेकिन अभी तक सत्तारूढ़ दल भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं, जबकि अन्य दल प्रत्याशी घोषित करने में आगे हैं। पौड़ी जिले की श्रीनगर सीट में उक्रांद ने मोहन काला, आप ने गजेंद्र चौहान और समाजवादी पार्टी ने सुभाष नेगी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं टिहरी जिले की देवप्रयाग सीट में उक्रांद ने दिवाकर भट्ट और आप ने डॉ. उत्तम भंडारी को चुनाव मैदान में उतारा है। 

भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य को चारागाह बना दिया है। विधायकों ने क्षेत्र में कुछ भी काम नहीं किया। यदि किया होता, तो चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशी चयन के लिए मंथन नहीं करना पड़ता।

-रंजन रतूड़ी, विधान सभा संयोजक, उक्रांद देवप्रयाग

अभी प्रदेश में कहीं भी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। प्रत्याशियों का अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करता है। जब घोषणा होगी, तब श्रीनगर की भी हो जाएगी। हम विकास कार्यों के बल पर चुनाव मैदान में हैं।
-गणेश भट्ट, जिला मीडिया भाजपा प्रभारी पौड़ी

श्रीनगर और देवप्रयाग से प्रत्याशियों के नाम तय है। विधिवत घोषणा होनी बाकी है। चुनाव प्रचार भी दोनों के नाम पर चल रहा है। ऐसे में हमारे कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत नहीं है।
-लाल सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed