{"_id":"62066abc71e87f5b6a322e8f","slug":"uttarakhand-election-2022-sworn-to-vote-for-a-candidate-in-religious-program-commission-will-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022 : धार्मिक कार्यक्रम में एक प्रत्याशी को वोट देने की दिलाई कसम, आयोग की चौखट पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022 : धार्मिक कार्यक्रम में एक प्रत्याशी को वोट देने की दिलाई कसम, आयोग की चौखट पहुंचा मामला
Fri, 11 Feb 2022 07:27 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:27 PM IST
सार
वायरल हुए एक वीडियो में श्रद्धालुओं को 14 फरवरी को प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाने की कसम दिलाई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : i stock
विस्तार
रात्रि जागरण में राजनीतिक दल के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे जाने का वीडियो स्थानीय निर्वाचन आयोग की चौखट तक पहुंच गया है। आरओ ने वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दो दिन पहले विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रात्रि जागरण में एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी के लिए खुलेआम वोट मांगे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
वीडियो में माइक हाथ में लेकर एक व्यक्ति एक प्रत्याशी का नाम लेकर जागरण में मौजूद श्रद्धालुओं को 14 फरवरी को प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाने की कसम दिला रहा है। विपक्षी पार्टी के समर्थकों ने स्थानीय निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को वीडियो भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एआरओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रात्रि जागरण में वोट मांगने की अपील करने का वीडियो मिला है, जिसे आरओ को प्रेषित किया गया है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो गदरपुर विधानसभा सीट के ग्राम का है यां कहीं और का। उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है, जिसके उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन