फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: raid in doon Reality developers

उत्तराखंड: चुनाव के मद्देनजर बढ़ी सक्रियता, दून में रियलिटी डेवलपर्स पर छापा, 21 लाख बरामद

Wed, 02 Feb 2022 02:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क,अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 02 Feb 2022 02:57 PM IST
सार

चुनाव आयोग की प्रवर्तन टीम के तौर पर सीजीएसटी इंटेलीजेंट ने बड़ी कार्रवाई
 की। टीम ने पैसा जब्त कर आयकर विभाग को मामला सौंपा। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: raid in doon Reality developers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय हुई चुनाव आयोग की प्रवर्तन एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इस कड़ी में मंगलवार को सीजीएसटी इंटेलीजेंस की टीम ने सहस्त्रधारा रोड पर रियलिटी डेवलपर्स में छापा मारकर 21 लाख 28 हजार रुपये कैश बरामद किया।

विज्ञापन


 मंगलवार को सूचना मिलने पर सीजीएसटी इंटेलीजेंस की टीम ने डिप्टी डायरेक्टर पंकज मिश्रा के नेतृत्व में सहस्त्रधारा रोड स्थित रियलिटी डेवलपर्स के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान जब टीम ने जांच की तो इतनी भारी मात्रा में कैश देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन



मौके पर नोटों की गिनती की गई तो यह 21.28 लाख रुपये थे। तुरंत सीजीएसटी के अधिकारियों ने यह पैसा जब्त करते हुए इसकी सूचना आयकर विभाग को भेजी। अब आयकर विभाग की टीम कार्रवाई अमल में लाएगी। छापा मारने वाली सीजीएसटी इंटेलीजेंस की टीम में एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर सुनील शाह, अजीत तिवारी, विकास शुक्ला, अरुण खत्री, इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर संदीप बुटोला, इक्शवांशु नोटियाल, सुंदर और सुधीर कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिले तो यहां करें शिकायत
उप निदेशक, जीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशालय, तीसरी मंजिल, श्री टावर, रिस्पना ब्रिज के पास, हरिद्वार रोड, मोबाइल नंबर -9554482480

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed