फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Rahul Gandhi will come dehradun on 16 December For Rally and Public Meeting

उत्तराखंड चुनाव 2022: 16 दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगे राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित 

Fri, 03 Dec 2021 01:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Dec 2021 01:55 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022:  आगामी 16 दिसंबर को राहुल गांधी की रैली का आयोजन राजधानी देहरादून में किया जाएगा। जनसभा के लिए स्थान अभी तय नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Rahul Gandhi will come dehradun on 16 December For Rally and Public Meeting
राहुल गांधी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा की ओर से चार दिसंबर को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जवाब में कांग्रेस ने भी राहुल गांधी की रैली कराने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि आगामी 16 दिसंबर को राहुल गांधी की रैली का आयोजन राजधानी देहरादून में किया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की ओर से बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राज्यभर में पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में देहरादून में आयोजित होने वाली रैली में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। बताया कि पार्टी की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


चुनाव 2022: देहरादून में पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत, बांटे जा रहे तीन लाख निमंत्रण पत्र, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारी में जुटी कांग्रेस
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा के तमाम बड़े नेता पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के किसी बड़े नेता का अभी तक एक भी दौरा नहीं हुआ है। वहीं, अब चुनावी दौरे पर राहुल गांधी देहरादून आएंगे। 

हालांकि, कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार को पहले ही धार देना शुरू कर दिया था। इसकी कमान राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने खुद संभाली हुई है। वे लगातार राज्य में दौरे कर रहे हैं। 

पूर्व सीएम हरीश रावत का युवाओं पर फोकस

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अब प्रदेश के युवाओं पर फोकस कर लिया है, उन्होंने आग्रह किया कि युवा छात्र-छात्राएं उनसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूटयूब से जुड़ें। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि तीन साल में 32 हजार से ज्यादा लोगों को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति का उनका रिकॉर्ड श्रेष्ठ रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा कि विकास ही आर्थिक तरक्की का आधार है। प्रदेश में पूंजी निवेश जुटाकर विकास के माध्यम से आर्थिक संसाधन पैदा किए जा सकते हैं। यह भी कहा कि ऐसा करने के लिए उन्हें ब्यूरोक्रेसी की सहायता की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वह ब्यूरोक्रेसी का ऐसा करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि नौजवानों के भविष्य को संवारने के लिए राज्य में एक स्वस्थ्य, सामाजिक वातावरण बनाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed