फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 : provide door-to-door employment guarantee, Colonel Kothiyal will travel in the state

उत्तराखंड चुनाव 2022: घर-घर रोजगार गारंटी पहुंचाने के लिए कर्नल कोठियाल राज्य में चलाएंगे यात्रा

Thu, 23 Sep 2021 02:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 23 Sep 2021 02:22 PM IST
सार

आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि 25 सितंबर से उत्तराखंड में रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत होगी और यह यात्रा नैनीताल विधानसभा से निकाली जाएगी। इस यात्रा को बेरोजगार युवा हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 : provide door-to-door employment guarantee, Colonel Kothiyal will travel in the state
कर्नल रिटा. अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कर्नल रिटा. अजय कोठियाल राज्य में रोजगार गारंटी यात्रा चलाएंगे। यह बात आम आदमी पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कही है।

विज्ञापन


बता दें कि कर्नल रिटा. अजय कोठियाल आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी हैं।

बेरोजगार युवाओं को रोजगार गारंटी यात्रा से बड़ी उम्मीदें
आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने देहरादून में मीडिया को बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी को घर-घर पहुंचाने के लिए कर्नल कोठियाल रोजगार गारंटी यात्रा चलाएंगे। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को इस रोजगार गारंटी यात्रा से बड़ी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी मोहनिया ने कहा कि आगामी 25 सितंबर से उत्तराखंड में रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत होगी और यह यात्रा नैनीताल विधानसभा से निकाली जाएगी। इस यात्रा को बेरोजगार युवा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: देवभूमि से केजरीवाल की दहाड़, बेरोजगारी पर वार कर तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, जुटी भारी भीड़, तस्वीरें


25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक चलेगी रोजगार गारंटी यात्रा 
आम आदमी पार्टी सभी 70 विधानसभाओं में रोजगार गारंटी यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के दौरान 300 नुक्कड़ सभा, 70 जनसभाएं और हर दिन रोड शो होगा। बताया कि पहले चरण में नौ विधानसभाओं में 25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक रोजगार गारंटी यात्रा चलेगी।

25 सितंबर को नैनीताल, 26 को भीमताल, 27 को रानीखेत, 28 को सल्ट, 29 को द्वारहाट, 30 को सोमेश्वर, 1 अक्तूबर को अल्मोड़ा, 2 को कपकोट और 3 को बागेश्वर विधानसभा में रोजगार गारंटी यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed