फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Election 2022: PM Narendra Modi will address Vijay Sankalp rally in Almora today

Uttarakhand Chunav 2022: अल्मोड़ा जनसभा को पीएम ने किया संबोधित, कहा - कांग्रेस की परंपरा है, 'सब में डालो फूट मिलकर करो लूट'

Fri, 11 Feb 2022 06:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Feb 2022 06:57 PM IST
सार

14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के तहत पीएम मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड में प्रचार करने पहुंचे हैं। आठ साल में अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूसरी जनसभा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: PM Narendra Modi will address Vijay Sankalp rally in Almora today
अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस र्टी की नीति सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट वाली रही है। कांग्रेसी इस नीति से उत्तराखंड में ही नहीं पूरे देश में काम कर रहे हैं। राज्य में कभी भाषा, कभी जाति तो कभी संप्रदाय के नाम पर कांग्रेस फूट डालती रही है।

विज्ञापन

 

कभी पहाड़, कभी तराई के नाम पर लोगों को बरगलाया जाता है तो कभी कुमाऊं-गढ़वाल को लड़ाने की कोशिश की जाती है जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने दोनों जगह बराबर विकास किया।  अल्मोड़ा के एचएनबी स्टेडियम में  शुक्रवार को आयोजित जनसभा में मोदी ने जहां केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं वहीं कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आई तो पहाड़ में सड़कें, रेल लाइन, ऑल वेदर रोड नहीं बनने देगी।

विज्ञापन

 

कांग्रेस को जनता की समस्याओं से अधिक दिल्ली दरबार की चिंता

ये अपनी जेब भरेगी और जेब भरेगी तो विकास नहीं होगा। कांग्रेस को जनता की समस्याओं से अधिक दिल्ली दरबार की चिंता रहती है। उनका लक्ष्य है काली कमाई आती रहे, दिल्ली दरबार पहुंचती रहे और कृपा बरसती रहे। मोदी ने कहा कि आज वे लोग आपसे वोट मांगने आ रहे हैं जिन्होंने आपकी सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Elections 2022: श्रीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री तो लगे हर-हर मोदी और जयश्री राम के नारे, तस्वीरों में रैली की झलकियां

 

विपक्ष कोरोना के टीके पर टोकाटोकी कर रहा था। कहता था कि पहाड़ के हर गांव में टीका नहीं पहुंचाया जा सकता। हमारे हेल्थ वर्कर गांव-गांव टीका पहुंचा कर आए। इसके लिए में युवा सीएम पुष्कर धामी, उनकी सरकार और उनके कर्मचारियों को अभिनंदन करने आया हूं।

 

मोदी के अनुसार कांग्रेस कहती थी कि पहाड़ में हर जगह सड़क पहुंचाना बहुत कठिन है लेकिन आज भाजपा ऑल वेदर रोड बनाने के साथ पहाड़ में रेल लाइन बिछा रही है। जल्द ही यहां ट्रेन भी दौड़ेगी। इस रेल परियोजना के बारे में अंग्रेजों ने सोचा था लेकिन काम नहीं किया फिर कांग्रेस ने भी इस पर काम नहीं किया। अब भाजपा इसे पूरा कर रही है।  





 

पलायन को पलटने के लिए पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह चुनाव पहाड़ से पलायन को रोकने और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला चुनाव है। उनकी सरकार पलायन को पलटने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीमा से सटे गांवों के हर परिवार से एक सदस्य देश की सेवा कर रहा है, लेकिन उसके गांव का विकास नहीं हुआ। इन गांवों के विकास के लिए हमने योजना तैयार की है। गांवों से पलायन रोकने के लिए पर्यटन की नीति लाई जाएगी। मोदी के अनुसार गरीबों के लिए 80 लाख पक्के घर बनाने का लक्ष्य भी भाजपा ने रखा है। 

अल्मोड़ा का जन सैलाब बता रहा है कि फिर भाजपा सरकार आने वाली है: मोदी
अल्मोड़ा। मोदी ने कहा कि यूपी में पहले चरण के मतदान में भाजपा के लिए उत्साह का माहौल था। जिन्हें भाजपा की कोई बात अच्छी नहीं लगती वे एक बार अल्मोड़ा आकर इस जन सैलाब देख लें। यह दिखाता है कि एक बार फिर भाजपा सरकार आने वाली है। मोदी के अनुसार आज उत्तराखंड विकास के शिखर की तरफ चल रहा है। चुनाव जनता जनार्दन लड़ रही है। हमारे नौजवानों, किसानों ने कमर कस ली है। भाजपा का संकल्प पत्र भी ऊर्जा से भरा है। 

प्रधानमंत्री ने 62 मिनट के भाषण में कांग्रेस पर किए तीखे वार, पहाड़ से जताया प्यार और विकास को बनाया आधार

अल्मोड़ा की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 62 मिनट के भाषण में जहां कांग्रेस पर तीखे हमले बोले वहीं पहाड़ और विकास को आधार बनाया। कुमाऊं के करीब सभी देवी देवताओं को भी प्रणाम किया और कुमाऊंनी टोपी पहनकर कुमाऊंनी में ही लोगों का अभिवादन किया। 
 

मोदी ने कहा कि अल्मोड़ा में देख रहा हूं की चार मंजिला सभा हो रही है। यह अद्भुत नजारा देखने के लिए वह सबको प्रणाम करते हैं। भाजपा सरकार इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाना चाहती है। सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास इसी संकल्प से भाजपा काम कर रही है। भाजपा आने वाले पांच साल में पहाड़ के विकास के लिए यहां पर्यटन को प्राथमिकता देगी।

 

चार धाम, बारहमासी सड़क का लाभ पूरे प्रदेश की जनता को मिलेगा। रेल परियोजना पर भाजपा काम कर रही है। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे भी बनने जा रहा है। बजट में उत्तराखंड का विशेष ध्यान रखकर भारतमाला योजना बनाई है। देश में सैकड़ों सैनिक स्कूल खोलने की योजना भी भाजपा ने बनाई है।

 

धामी सरकार के नेतृत्व में होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। आठ लाख घरों में हर घर नल, हर घर जल का अभियान पूरा कर लिया है। कोरोना से बचाव के लिए भाजपा सरकार के प्रयास से उत्तराखंड ने पूरे प्रदेश में शत प्रतिशत पहली डोज का रिकॉर्ड पूरा किया।  

उत्तराखंड में रूनी म्यर आम और बड़बाज्यू

कुमाऊंनी में संबोधन से पीएम ने स्थानीय लोगों से जुड़ने का प्रयास किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत में ही कहा- देवभूमि उत्तराखंड में म्यर आमा, बड़बाज्यू, दीदी, बैणी रूनी और सबे भाई, बैड़ियों के म्यार नमस्कार। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पहाड़ में आकर कह रही है कि डरो मत मगर शायद कांग्रेस को पता नहीं है कि उत्तराखंड के लोग किसी से नहीं डरते हैं। उनका कहना था इस भूमि से उनका विशेष लगाव है। पहाड़ से उनकी कई यादें जुड़ी हैं। यहां के लोगों की सामर्थ्य, नीयत, देश-भक्ति और ईमानदारी पर उन्हें पूरा विश्वास है। संवाद

एमपी, एमएलए की गिनती देखकर नहीं बनाते योजना
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा एमपी और एमएलए की गिनती देखकर विकास योजनाएं तैयार नहीं करती है। कांग्रेस के समय गरीबों को तब मकान मिलते थे जब कमीशन दिया जाता था। मैं विकास के लिए सिर्फ आशीर्वाद मांग रहा हूं। यह चुनाव पहाड़ से पलायन को रोकने और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला चुनाव है। संवाद

बसंती देवी, किशन सिंह और नैन सिंह का भी किया जिक्र
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नदी बचाओ अभियान के लिए पद्मश्री से सम्मानित बसंती देवी, महान सर्वेयर नैन सिंह और किशन सिंह के नाम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पहाड़ के प्राकृतिक संसाधनों को बचाने और विकास को आगे बढ़ाने का काम किया। बसंती देवी के नदी बचाने के प्रयास पर पूरे हिंदुस्तान को गर्व है। केंद्र सरकार ने भी उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed