फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: shaheed samman yatra in pithoragarh, rajnath singh will reached

शहीद सम्मान समारोह: राजनाथ की पड़ोसी मुल्क को चेतावनी, बोले- सीमा लांघी तो सर्जिकल या एयर स्ट्राइक से नहीं चूकेंगे

Sat, 20 Nov 2021 07:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Nov 2021 07:12 PM IST
सार

अभी कुछ दिन पहले चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया था।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: shaheed samman yatra in pithoragarh, rajnath singh will reached
शहीद सम्मान समारोह में पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

शहीद सम्मान समारोह में पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन को चेताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में शांति को अस्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास करता है, लेकिन हमने उन्हें स्पष्ट संदेश दिया है कि हम पलटवार करेंगे। कहा कि यह एक नया और शक्तिशाली भारत है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी की तारीफ
समारोह में राजनाथ सिंह कहा कि उत्तराखंड में चार धाम हैं और अगर सैन्य धाम बना तो यह पांचवां धाम होगा। इस धाम में शहीदों के घरों की मिट्टी होगी। सैन्य धाम में शहीदों और उनके गांवों के नाम भी लिखे जाएंगे। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह धामी भी अच्छे फिनिशर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को आतंकवाद के जरिए परेशान करना छोड़ दे पाकिस्तान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि अब वह भारत को आतंकवाद के जरिए परेशान करना छोड़ दे। अगर उसने ऐसा नहीं किया तो सीमा पार घुसकर उसे पहले की तरह करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ज्याद बड़बड़ करेगा तो उसे फिर से सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्टायक का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने चीन का नाम लिए बगैर कहा कहा कि अगर कोई भी देश हमारी एक इंच जमीन में भी कब्जा करने की कोशिश करेगा तो हम उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

हम अपने पड़ोसियों से हमेश अच्छे रिश्ते चाहते हैं
शुक्रवार को पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अपने पड़ोसियों से हमेशा अच्छे रिश्ते चाहते हैं। हमारा एक पड़ोसी नेपाल, चीन और पाकिस्तान भी है। पाकिस्तान हमेशा आतंकी गतिविधियों से भारत को कमजोर करने की कोशिश करता है। अब हमने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे दिया है कि ज्यादा बड़बड़ करोगे तो परिणाम गंभीर होंगे। हम सीमा पार घुसकर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत कमजोर भारत नहीं है। कुछ पड़ोसी इस बात को समझना नहीं चाहते हैं। भारत का इतिहास और पुरानी संस्कृति है कि हमने पहले किसी भी देश में आक्रमण नहीं किया और न ही करेंगे। लेकिन अगर हमारी एक भी इंच जमीन पर कब्जा करने को कोशिश होगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे।

उत्तराखंड: चमोली से शुरू हुई शहीद सम्मान यात्रा, जेपी नड्डा ने कहा- सवाड़ गांव क्रांति व शांति की धरती, तस्वीरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे थे। उन्होंने यहां पहुंच कर शहीद कुंडल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वह शहीद के माता-पिता से भी मिले। इसके बाद राजनाथ सिंह झौलखेत मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

रक्षामंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच हैं रोटी बेटी के संबंध

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने धारचूला-लिपुलेख सड़क का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि धारचूला- लिपुलेख सड़क सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। कोई भी व्यक्ति अब आसानी से कैलाश मानसरोवर के दर्शन कर वापस लौट सकता है। कुछ देश लिपुलेख सड़क को लेकर भारत और नेपाल में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह कामयाब नहीं होंगे। क्योंकि भारत और नेपाल का रोटी-बेटी का संबंध है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच दुनिया की कोई भी ताकत भ्रम नहीं फैला सकती है। हमारे रिश्ते और दोस्तों को कोई नहीं तोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व नेपाल आर्मी के चीफ प्रभु राम शर्मा आए थे। हमारे राष्ट्रपति ने उन्हें जनरल ऑफ इंडियन आर्मी ऑनरेरी की मानद उपाधि दी। ऐसा रिश्ता है हमारा और नेपाल का। पड़ोसी चाहे कुछ भी कर लें, लेकिन हमारे बीच दरार नहीं डाल सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेता मौजूद
सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल आदि मौजूद रहे।

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक से शुरू हुई शहीद सम्मान यात्रा
कुछ दिन पहले चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया था। इस दौरान प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया था। वहीं, देहरादून में बन रहे सैन्यधाम के लिए सवाड़ गांव से मिट्टी भी ली गई। 

सैन्य धाम में लाई जाएगी शहीद सैनिक के घर के आंगन की मिट्टी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पुरुकुल में भूमि हस्तांतरित कर दी है। सैन्य धाम में एक भव्य स्मारक के साथ म्यूजियम, बहादुरी पदक गैलरी, महत्वपूर्ण लड़ाइयों का विवरण एवं सेना से जुड़े अन्य कई साजो सामान को भी प्रदर्शित किए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा।

इस पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पहले राज्यभर में शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें प्रदेश के प्रत्येक शहीद सैनिक के घर के आंगन की मिट्टी देहरादून के सैन्य धाम में लाई जाएगी। इसे निर्माण स्थल पर स्मारक के निर्माण में प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed