फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: CM pushkar singh dhami attacked on Congress, says- party was celebrating in Goa when Bipin Rawat was being cremated

उत्तराखंड: जनरल रावत का अंतिम संस्कार हो रहा था, उधर एक दल के लोग महोत्सव मना रहे थे: सीएम धामी

Sun, 12 Dec 2021 07:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 Dec 2021 07:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान ऊंचापुल में भाजपा जन सुझाव रथ यात्रा की शुरुआत रविवार से कर दी है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार इसमें जो बेहतर सुझाव आएंगे उनको पार्टी संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: CM pushkar singh dhami attacked on Congress, says- party was celebrating in Goa when Bipin Rawat was being cremated
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने अपना एक नायक खोया है। एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में 13 वीर योद्धा मारे गए। पूरा देश शोक में डूबा था। जनरल बिपिन रावत ने उत्तराखंड के लिए बहुत सपने देखे थे। उनका प्रदेश को आगे बढ़ाने का एक विजन था।

विज्ञापन

जनरल रावत का अंतिम संस्कार हो रहा था, एक राजनैतिक दल के कार्यकर्ता महोत्सव मना रहे थे

सीएम ने कहा कि जिस वक्त जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार हो रहा था, एक राजनैतिक दल के कार्यकर्ता महोत्सव मना रहे थे। सीएम ने कहा कि गोवा में इस दल का चुनावी कार्यक्रम हो रहा था। ऐसा लगता है वे लोग इस देश में उन लोगों का केवल शरीर रहता है, आत्मा कहीं और बसती है। ऐसे लोगों को देश से कोई लेना देना नहीं है। सीएम धामी ने ये बातें जन सुझाव रथों को रवाना करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: चुनावी डगर पर अब भाजपा और राज्य सरकार के रथों की सियासत शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धामी ने कहा कि सुझाव रथ 29 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की कुमाऊं में रैली 24 दिसंबर को होगी। इसमें वह हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। धामी ने कहा कि जब उत्तराखंड 25 वर्ष का होगा, उस समय राज्य को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करना है।

भाजपा ने तैयार किए हैं 70 जनसुझाव रथ : कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने 70 जन सुझाव रथ तैयार किए हैं। आज 29 रथों को यहां से विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। देहरादून से 41 रथों को भेजा जाएगा। इनके माध्मय से लोग सुझाव देंगे। उसे दृष्टिपत्र में शामिल किया जाएगा।  इस दौरान शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने भी विचार रखे। 

ये मौजूद थे

कार्यक्रम संयोजक ज्योति गैरोला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर जोगेंद्र रौतेला, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी, पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, रवि कुरिया समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed