Uttarakhand Election 2022: अगले तीन दिन में आ सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची
कांग्रेस की दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जहां प्रत्याशियों के चयन की कवायद चल रही है। वहीं विभिन्न सीटों से दावेदार भी अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचे हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अगले तीन दिनों के भीतर 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अहम बैठक हुई। बैठक में एक-एक विधान सभा सीट के प्रत्याशियों पर चर्चा की गई। उम्मीद की जा रही है कि बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी उत्तराखंड विधान सभा चुनाव 2022 के लिए देर शाम पहली सूची केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप सकती है।
कांग्रेस की दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जहां प्रत्याशियों के चयन की कवायद चल रही है। वहीं विभिन्न सीटों से दावेदार भी अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचे हुए हैं। जो अपने-अपने आकाओं के चक्कर लगा रहे हैं। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पांडे, राजेश धर्माणी आदि मौजूद रहे।
Uttarakhand Election 2022: मुख्यमंत्री धामी पर रिपोर्ट की मांग लेकर कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आराेप
एक परिवार एक टिकट का फार्मूला
कांग्रेस में अधिक से अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट मिले इसके लिए इस बार कांग्रेस नेतृत्व ने एक परिवार एक टिकट का फार्मूला अपनाया है। बताया जा रहा है कि इस फार्मूले से अधिकतर कार्यकर्ता व नेता सहमत हैं।
इन सीटों पर नहीं है कोई मतभेद
कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट में 40 प्रत्याशी घोषित कर सकती है। पार्टी में इन सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बीच कोई विरोध नहीं है। जबकि अन्य सीटों पर मतभेद बताए जा रहे हैं। जबकि कुछ जगहों पर नए लोगों के शामिल होने से इन सीटों पर फिर से विचार हो सकता है।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कपकोट से जोड़ा अपना रिश्ता
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक लाइव प्रचार के माध्यम से कपकोट से अपना पुराना भावनात्मक रिश्ता जोड़ा। उन्होंने कई दिवंगत साथियों को याद किया और कहा कि चंद्र सिंह शाही कांग्रेस के स्तम्भ थे, कपकोट का नाम लेते ही नैथाणा गांव की याद आ जाती है, हमारी परंपरा, हमारी संस्कृति नैथाणा के घरों में वास करती है। कैप्टन शाही साहब, चंद्र सिंह शाही जिन्होंने श्रमदान से बागेश्वर से कपकोट को जोड़ने वाली सड़क दी।