फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia will election campaign in Kotdwar today

Uttarakhand Chunav 2022: मनीष सिसौदिया ने कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर में किए दर्शन, फिर किया रोड शो

Fri, 11 Feb 2022 12:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Feb 2022 12:19 PM IST
सार

आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया चुनाव प्रचार करने के लिए तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia will election campaign in Kotdwar today
कोटद्वार में मनीष सिसोदिया का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया शुक्रवार को कोटद्वार में रहे। वह यहां पार्टी प्रत्याशी अरविंद वर्मा के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्होंने सिद्धबली मंदिर में दर्शन किए और फिर रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट अपील की। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया चुनाव प्रचार करने के लिए तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं।

विज्ञापन


सिद्धबली के करेंगे दर्शन
आप प्रत्याशी अरविंद वर्मा ने बताया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री देर शाम को कोटद्वार पहुंचे। लालबत्ती चौराहा स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम के बाद वह सिद्धबली के दर्शन करेंगे। इसके बाद पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे। 
विज्ञापन


Election 2022: उत्तराखंड में एक दशक बढ़े 30 प्रतिशत मतदाता, धर्मपुर विधानसभा सबसे अधिक बढ़ोतरी 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की तर्ज पर होगा उत्तराखंड का विकास : सिसोदिया
गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने कांग्रेस, भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने विकास के नाम पर छला है। राज्य गठन के 20 वर्षों तक दोनों ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी, पलायन के मुद्दे पर कोई काम नहीं किया। विकास का मॉडल बनाने के लिए आप को वोट दें। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। 


सिसौदिया ने गुरुवार को खटीमा, सितारगंज और नानकमत्ता में जनसभाएं और जनसंपर्क किया। खटीमा में मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड राज्य के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके बाद बिगराबाग, गौहर पटिया, कुटरा, आलावृद्धि, छिनकी, मझोला, गौझरिया, कुआंखेड़ा, सबौरा, झनकट में जनसंपर्क किया। चकरपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा में सिसोदिया ने आप प्रत्याशी एसएस कलेर को विजयी बनाने की अपील की। वहां हेमराज पांडे, गिरीश जोशी, महेश, अमन अरोड़ा, उदय प्रताप सिंह, सुशील कुमार, गीता, सीमा, रीता, प्रिया आदि मौजूद थे।

इधर, सितारगंज में अमरिया चौराहा से मुख्य चौराहा आदि क्षेत्रों में आप प्रत्याशी अजय जायसवाल के समर्थन में रोड शो किया। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने रोजगार छीना है। किसानों को पांच साल परेशान किया है। राज्य में स्कूल खंडहर हो गए हैं। उन्होंने राज्य से पलायन पर चिंता जताते हुए आप के विकास के मॉडल के लिए आप के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके बाद सिसौदिया ने नानकमत्ता के बैंक्वेट हॉल में मतदाताओं से संवाद किया। वहां जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह, आनंद सिंह राणा, सिद्धार्थ, डॉ. एसके हालदार, सुखदेव सिंह चीमा, मलकीत सिंह, दारा सिंह, हरजीत सिंह, डॉ इरशाद, शोएब हिंदुस्तानी, शारदा राणा, जीतू राणा आदि मौजूद थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed