{"_id":"61fd2df9cd96564abf763628","slug":"uttarakhand-election-2022-congress-reached-election-commission-for-harish-rawat-photos-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की फोटो से छेड़छाड़ पर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की फोटो से छेड़छाड़ पर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
Fri, 04 Feb 2022 07:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 04 Feb 2022 07:22 PM IST
सार
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से संबंधित ट्विटर हेंडल व फेसबुक को ब्लाॅक करने के साथ आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक व ट्विटर पर डालने पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है। इस संबंध में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शिकायती पत्र सौंपा
आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की ओर से हरीश रावत की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन
पत्र में उन्होंने कहा कि तीन फरवरी को भाजपा नेता तेजेंद्र बग्गा ने अपने सोशल मीडिया के ट्विटर हेंडिल पर और फेसबुक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत एवं अन्य नेताओं के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर न केवल आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया है, बल्कि राज्य के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: विधानसभा चुनाव में बढ़े आपराधिक पृष्ठभूमि के नेता, इस बार मैदान में उतरे 101 ऐसे प्रत्याशी
तेजेंद्र बग्गा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्टों से कुत्सित भावना से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास भी किया है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से संबंधित ट्विटर हेंडल व फेसबुक को ब्लाॅक करने के साथ आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के आदेश देने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री राजेंद्र शाह, आईटी सलाहकार अमरजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, कार्तिक चांदना आदि शामिल थे।