{"_id":"61cbe62ee8f08f76072bfec0","slug":"uttarakhand-election-2022-congress-meeting-in-delhi-to-decide-the-election-candidate-in-uttarakhand-meeting-held-today-and-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस में पांच सौ से अधिक दावेदार के आवेदनों पर मंथन, हाईकमान करेगा टिकट बंटवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस में पांच सौ से अधिक दावेदार के आवेदनों पर मंथन, हाईकमान करेगा टिकट बंटवारा
Wed, 29 Dec 2021 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:10 AM IST
सार
Uttarakhand Election 2022: स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अगले दो दिन दिल्ली में चलेगी, जिसमें प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व सहित कुछ अन्य नेताओं को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से एक लाइन का प्रस्ताव पास कर चुनाव में टिकट बंटवारे का अधिकार हाईकमान को दिया गया है। अब सबकी निगाहें दिल्ली में हो रही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पर लगी हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अगले बुधवार के बाद आज गुरुवार को भी चलेगी, जिसमें प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व सहित कुछ अन्य नेताओं को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजीनतिक पार्टियों ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी में मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति (पीईसी) के बाद बुधवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक हुई। इसमें उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच सौ से अधिक दावेदारों की स्क्रीनिंग का काम शुरू हो गया है। बैठक आज भी जारी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: कल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, करेंगे हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कमेटी को सबसे अधिक माथापच्ची उन सीटों पर करनी पड़ रही है, जिनमें पांच या इससे अधिक आवेदन आए हैं। इन सीटों की संख्या 42 के आसपास है। कई सीटें ऐसी भी हैं, जिन पर 10 या 10 से अधिक आवेदन आए हैं। ऐसे में पार्टी को जिताऊ, टिकाऊ, सामाजिक प्रतिष्ठा और राजनीतिक पृष्ठभूमि जैसे फार्मूूलों के साथ भी तालमेल बैठाना है। जिन सीटों पर तीन या तीन से कम आवेदन आए हैं, वहां कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इससे अधिक आवेदनों वाली सीटों पर कमेटी छंटनी के बाद एक सीट पर तीन आवेदनों को ही केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। सीईसी की रिपोर्ट के बाद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अंतिम निर्णय लेंगी।
ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन के अलावा सदस्य विरेंद्र सिंह राठौर, अजय कुमार, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह, राजेश धर्माणी, कुलदीप इंदौरा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीत राम, तिलक राज बेहड़, भुवन कापड़ी, रंजीत रावत, एआईसीसी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।
सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
मंगलवार को देर शाम पीसीसी में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक बंद कमरे में आयोजित की गई। जिसमें विधानसभा चुनाव के लिए प्राप्त आवेदनों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी आवेदनों को स्क्रीनिंग कमेटी को भेज दिया जाएगा।
सोनिया गांधी को भेजे जाएंगे आवेदन
इस पर अगले दो दिन दिल्ली में होने वाली कमेटी की बैठक में चर्चा की जाएगी। आवेदनों को अंतिम रूप देने के बाद इन्हें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया जाएगा, जिन पर अंतिम फैसला वही लेंगी। इससे पूर्व बैठक में विधानसभा वार प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार प्रत्येक सीट पर अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी को दिल्ली भेजे जाने वाले आवेदनों में शामिल किया गया है।