फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: congress leader digvijay singh in uttarakhand today

Uttarakhand Election 2022: भाजपा को चुनाव में याद आते हैं हिंदू-मुसलमान, कब्रिस्तान-शमशान - दिग्विजय सिंह

Fri, 04 Feb 2022 01:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Feb 2022 01:04 PM IST
सार

उत्तराखंड में आगामी 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके तहत राज्य में विभिन्न पार्टियों के नेताओं और स्टार प्रचारकों के आने का दौर जारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: congress leader digvijay singh in uttarakhand today
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, देश में गरीबी, महंगाई और सामाजिक तनाव बढ़ा है। भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए वह चुनाव में हिंदुस्तान-पाकिस्तान, हिंदू-मुसलमान, कब्रिस्तान-शमशान जैसे मुद्दों को आगे कर देती है। 

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव में ऐसा माहौल बनाने का प्रयास कर रही है जैसे 2014 से पहले भगवान राम का अस्तित्व ही समाप्त हो गया था। पीएम नरेंद्र मोदी के कुछ चाटुकार लोग राम मंदिर को लेकर जिस प्रकार की प्रशंसा कर रहे हैं, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आज मसला मंदिर-मस्जिद का नहीं है, आज मसला है महंगाई का, भूख का और बेरोजगारी का है। इस पर भाजपा बात करके तैयार नहीं है।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: असल मुद्दों पर हावी होता चुनावी सियासत का पीपीपी मॉडल, कोई जाति की तो कोई धर्म की सियासत को बना रहा हथियार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सांप्रदायिक कटुता के खिलाफ रही है। देश की आजादी के समय से कांग्रेस अगर हिंदू महासभा, आरएसएस के खिलाफ लड़ती थी तो दूसरी तरफ मुस्लिम लीग और जमाते इस्लामी के खिलाफ भी लड़ती थी। उन्होंने कहा कि हम खुलेआम इस बात को कहते हैं कि भाजपा और एमआईएम का आपस में गठजोड़ है। केवल धार्मिक उन्माद फैलाकर यह लोग अपना राजनीतिक स्वार्थ पूरा करना चाहते हैं। 


पेगासस के जरिये निर्दोषों को फंसाया जा रहा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पेगासस के माध्यम से निर्दोष लोगों के ई मेल में, व्हाइटसएप में झूठे सबूत प्लांट कर उनको फंसा रही है। दिग्विजय ने एक्टिविस्ट सुधा भारद्वाज का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने आईआईटी ग्रेजुएट होने के बाद भी छत्तीसगढ़ के आदिवासी लोगों के बीच में काम करना पसंद किया। उन पर पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। आज तक चार्जशीट पेश नहीं की गई। साढ़े तीन साल उनको जेल में रखने के बाद भी आज तक एक भी सबूत नहीं मिला। दिग्विजय ने आरोप लगाया कि पेगासस के माध्यम से उनके व्हाटसएप और ईमेल में झूठे सबूत डालकर षडयंत्र किया गया। दिग्विजय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बावजूद आज तक केंद्र सरकार यह नहीं बता पाई की, उसने यह सॉफ्टवेयर खरीदा या नहीं। 

देश में बढ़ रही अमीर-गरीब की खाई
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में अर्थव्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। आज देश में अमीर और अमीर हो रहे हैं, जबकि गरीब और गरीब हो रहे हैं। अमीर और गरीब के बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। मनरेगा के सवाल पर बोले कि पीएम मोदी कहते थे कि इस योजना को हम इसलिए खत्म नहीं करना चाहते कि यह यूपीए सरकार की विफलताओं, उसकी भूल का सबसे बड़ा उदाहरण है, जबकि इसी मनरेगा ने लोगों को कोविडकाल में सहारा दिया। जबकि इस बार उसका 25 प्रतिशत बजट कम कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed