फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: congress first list of candidates will release on next month

Uttarakhand Election 2022: प्रतिज्ञापत्र होगा कांग्रेस का घोषणापत्र, प्रत्याशियों की पहली लिस्ट अगले महीने- देवेंद्र यादव

Sat, 20 Nov 2021 01:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Nov 2021 01:06 PM IST
सार

देवेंद्र यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने 670 न्याय पंचायतों में जाकर जन समस्याओं को जानने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस को सरकार की नाकामियों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त मिली है। जिसमें महंगाई और बेरोजगारी बड़े मुद्दे उभर कर सामने आए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: congress first list of candidates will release on next month
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र प्रतिज्ञापत्र की तरह होगा। इसे तैयार करने के लिए जनता से रायशुमारी की जाएगी। इसके लिए पार्टी टोल फ्री नंबर जारी कर रही है। इस पर प्रदेश के लोग अपनी राय दे सकते हैं।

विज्ञापन


बड़े मुद्दे उभर कर सामने आए महंगाई और बेरोजगारी
देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 670 न्याय पंचायतों में जाकर जन समस्याओं को जानने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस को सरकार की नाकामियों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त मिली है। जिसमें महंगाई और बेरोजगारी बड़े मुद्दे उभर कर सामने आए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है, जिसने आम आदमी के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। राज्य कर्मचारी लगातार लंबित मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। कांग्रेस की हमेशा नीति रही है सभी वर्गों को साथ लेकर चले। उन्होंने कहा कि जनता से मिले सुझावों को कांग्रेस के घोषणापत्र, जो उसका प्रतिक्षापत्र है, उसमें शामिल किया जाएगा। कांग्रेस इसके लिए वचनबद्ध है कि वह आने वाले समय में मजबूत सरकार देगी। जो जनता की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: भाजपा की 3.5 लाख नए वोटरों पर भी नजर, नाम शामिल कराने में जुटी पार्टी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति के सुझाव कांग्रेस नेतृत्व के पास पहुंच सके, इसके लिए इस नंबर को जारी किया गया है। उन्होंने कृषि कानून की तरह देवस्थानम बोर्ड को भी निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार रोजगार एक्ट लाए। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए सभी दावे हवाई साबित हुए हैं। किसानों का ऋण अब तक माफ नहीं हुआ। वर्ष 2022 आने वाला है, लेकिन किसानों की आय भी दोगुनी नहीं हुई। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात, विधायक काजी निजामुद्दीन, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, कांग्रेस गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, दीप बोरा आदि मौजूद रहे। 

प्रत्याशियों की पहली लिस्ट अगले महीने
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि अगले दो से पांच दिनों के भीतर स्क्रीनिंग कमेेटी गठित होगी। जबकि अगले महीने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का जो चुनावी घोषणा पत्र होगा, उस पर नजर के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित होगी।

टोल फ्री नंबर से जारी किया, गीत लांच किया

कांग्रेस प्रभारी ने टोल फ्री नंबर जारी किया। सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं बल्कि प्रतिज्ञापत्र होगा। टोल फ्री नंबर के माध्यम से जो भी सुझाव आएंगे, उन्हें कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने विचार और मुद्दों को प्रतिक्षापत्र में शामिल करवाने के लिए 1800212000055 पर कॉल कर सकते हैं। या 1800123000055 पर मिस कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 9099283377 पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं। इस दौरान एक गीत भी लॉच किया गया।

आना चाहते हैं बहुत सारे चेहरे
कांग्रेस के राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से पत्रकारों ने पूछा कि पूर्व के अनुभवों को देखते हुए जनता वर्ष 2022 के चुनाव में कांग्रेस पर कैसे विश्वास करे। पत्रकारों ने सवाल दागा कि इस बार आपके विधायक टिकाऊ आएंगे या बिकाऊ। इस पर यादव ने कहा कि हमें निश्चित रूप से ऐसी क्वालिटी चाहिए जो लोगों की भावना के अनुरूप काम कर सके। वरिष्ठ साथी पूर्व मंत्री यशपाल आर्य पार्टी में शामिल हुए। बहुत सारे चेहरे हैं जो कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं।  

महिला-युवाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देंगे
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से यह पूछे जाने पर कि उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी कांग्रेस महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी या नहीं, उन्होंने कहा कि हर जगह की अलग-अलग परिस्थितियां हैं। उत्तराखंड में महिलाओं और युवाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा।

तीर्थ पुरोहितों का नहीं हो रहा सम्मान : प्रीतम 
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देवभूमि में तीर्थ पुरोहितों का सम्मान नहीं हो रहा। सरकार देवस्थानम बोर्ड निरस्त करे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने भू-माफियाओं के हाथों में खेलकर भू-कानून बनाया है। खनन माफियाओं का राज चल रहा है। जबकि मोबाइल वैन से घर-घर जाकर शराब पहुंचाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed