फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 : Chief Minister Pushkar Singh Dhami says I do not consider Congress and AAP a challenge

उत्तराखंड चुनाव 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- कांग्रेस और आप को मैं चुनौती नहीं मानता

Fri, 01 Oct 2021 12:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Oct 2021 12:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत ने बढ़िया काम किया है। उन्होंने जो कार्य किए हैं, उन्हें ही वह आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 : Chief Minister Pushkar Singh Dhami says I do not consider Congress and AAP a challenge
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह कांग्रेस और आप को चुनौती नहीं मानते हैं। उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती उत्तराखंड का सतत विकास करना है। उन्होंने कहा, मैं अकेला नहीं हूं। विश्व का सबसे बड़ा नेतृत्व, सबसे बड़ी पार्टी और कार्यकर्ताओं की फौज मेरे साथ है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत ने बढ़िया काम किया
मुख्यमंत्री ने यह बात एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत ने बढ़िया काम किया है। उन्होंने जो कार्य किए हैं, उन्हें ही वह आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हजारों घोषणाएं होती थीं लेकिन उनमें से कई पूरी नहीं होती थी। हम जो भी घोषणाएं कर रहे हैं, उन्हें पूरा करेंगे। वह मिलजुलकर सरकार चला रहा हैं और सबका आशीर्वाद उनके साथ है। किसी को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


धामी ने कहा कि पंजाब में जो हुआ है, पूर्व मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने जिस तरह की बात कही। वह सोचनीय प्रश्न है कि कांग्रेस किस तरफ जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का यही इतिहास है और उसे राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कांग्रेस का संकट: प्रभारी हरीश रावत ने कहा- सिंह वही होता है जो मोर्चे पर खड़ा रहता है

आम आदमी पार्टी की घोषणाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों का एजेंडा उत्तराखंड में केवल चुनाव का है। जनता  समझती है कि जो काम दिल्ली में न हो पाया, वह उत्तराखंड में कैसे हो जाएगा। हमारा एजेंडा केवल चुनाव नहीं राज्य का विकास है। 

चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए कोर्ट जाएंगे

धामी ने कहा कि जनता के बीच जो भी आवाज आ रही है, हम सबका रास्ता निकाल रहे हैं। भू कानून पर उच्च स्तरीय समिति बना दी। पलायन, रोजगार, औद्योगिक विकास को भी ध्यान में रखेंगे। समिति सिफारिश पर सरकार कानून बनाएगी।  

उन्होंने कहा कि सरकार के अनुरोध पर न्यायालय ने सशर्त चारधाम यात्रा शुरू करने की अनुमति दी है, लेकिन यह नाकाफी है। बहुत कम लोग यात्रा पर जा पा रहे हैं। जल्द ही न्यायालय में अनुरोध करने वाले हैं कि संख्या बढ़ा दी जाए। हम चाहते हैं कि एक भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।

अटल आयुष्मान योजना में 3.50 लाख को मिली सुविधा
सीएम ने कहा कि अटल आयुष्मान योजना लोगों के लिये वरदान साबित हुई है। इस योजना में अब तक 3.50 लाख लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है, जिस पर 460 करोड़ रूप्ये व्यय किये गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed