फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: bjp worship of Vijay Sankalp Yatra chariots today at Harki Paidi

Uttarakhand Election 2022: विजय संकल्प यात्रा रथों का आज हरकी पैड़ी पर हुआ पूजन, 18 को नड्डा यात्रा को दिखाएंगे झंडी 

Fri, 17 Dec 2021 06:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Dec 2021 06:52 PM IST
सार

विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। आज शुक्रवार को यात्रा रथों का हरकी पैड़ी पर पूजन कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: bjp worship of Vijay Sankalp Yatra chariots today at Harki Paidi
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विकास के बूते भाजपा दोबारा से प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और आगामी चुनाव के लिए जनता का आशीर्वाद लेने के लिए 18 दिसंबर से विजय संकल्प यात्रा शुरू होगी। यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। आज शुक्रवार को यात्रा रथों का हरकी पैड़ी पर पूजन कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया गया। शनिवार से गढ़वाल मंडल की यात्रा हरिद्वार से शुरू होगी, जबकि रविवार से बागेश्वर से कुमाऊं की यात्रा शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन


जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 18 दिसंबर को पंतदीप मैदान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पंतद्वीप पार्किंग में जेपी नड्डा की जनसभा होगी और तुलसी चौक तक यात्रा रोड शो के रूप में आएगी। उसके बाद यात्रा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से जाएगी। यात्रा में किसी न किसी दिन केंद्रीय मंत्री एवं संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे। हरिद्वार से शुरू होने वाली यात्रा गढ़वाल की विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी और चार जनवरी को समापन होगा। 
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: चुनावी हवा का रुख बताएगी राहुल गांधी की रैली, कांग्रेस की ही नहीं प्रतिद्वंद्वी दलों की भी लगी हैं निगाहें
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कुमाऊं की यात्रा 19 दिसंबर को बागेश्वर से शुरू होगी। कुमाऊं के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर पांच जनवरी को खटीमा में संपन्न होगी। कुमाऊं में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहेंगे। किसी एक दिन गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे, हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं है। मदन कौशिक ने कहा कि चुनाव का रोडमैप तैयार हो चुका है। चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले तक भाजपा प्रत्येक विधानसभा में छोटी-बड़ी एक लाख बैठक करेेगी। महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, युवा मोर्चा के सम्मेलन किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट, मयंक गुप्ता, विशाल गर्ग, तरुण नैयर आदि मौजूद रहे।

जनता के लिए विफल रही कांग्रेस की रैली 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून में आयोजित कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली पर कहा कि जनता की भावनाओं के अनुरूप कोई विषय नहीं रहा। जनता के लिए रैली विफल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की जनता से माफी मांगने और अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों पर श्वेत पत्र जारी करने की जरूरत है। मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ने केंद्र सरकार से प्रदेश में इंस्फ्रास्टकर के लिए एक लाख करोड़ के कार्य कराए हैं। कांग्रेस भी इतने सालों तक सत्ता में रही, उसने प्रदेश के लिए क्या किया जनता को बताने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed