{"_id":"61c575d52f00f05ed01bd422","slug":"uttarakhand-election-2022-bjp-will-announce-the-first-list-of-candidates-after-model-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: आचार संहिता के बाद भाजपा घोषित करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: आचार संहिता के बाद भाजपा घोषित करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची
Fri, 24 Dec 2021 01:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:13 PM IST
सार
भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची में हेवीवेट चेहरों के नाम हो सकते हैं। इनमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री के नाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवार चयन को लेकर कार्य आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड प्रत्याशियों के नाम तय करेगा।
विज्ञापन
सूची में हो सकते हैं हेवीवेट चेहरों के नाम
पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची में हेवीवेट चेहरों के नाम हो सकते हैं। इनमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री के नाम हो सकते हैं। दूसरी सूची जारी करने से पहले पार्टी अपना होमवर्क पूरा करेगी। बताया जा रहा है कि जिन सीटों पर ज्यादा लोगों ने दावेदारी की है, उन पर भाजपा कांग्रेस के पत्ते खोलने के बाद ही सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: हर वक्त कम निधि की चर्चा... लेकिन जो मिला वह भी नहीं खर्चा, खास रिपोर्ट
विज्ञापन
.
चुनाव प्रचार में मोदी के बाद योगी की सबसे ज्यादा डिमांड
भाजपा के चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे अधिक डिमांड है। उनके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डिमांड है। पार्टी प्रदेश में योगी की एक दर्जन चुनावी जनसभा कराने की योजना बना रही है।
उत्तराखंड की चुनावी सियासत गरमाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को हल्द्वानी आएंगे। इससे पहले वह देहरादून में जनसभा कर चुके हैं। पार्टी मोदी की भावी जनसभाओं का कार्यक्रम बना रही है। मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं होंगी। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भी योगी की जनसभाएं कराने का कार्यक्रम बना रही है।