फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Arvind Kejriwal fifth visit to Uttarakhand today at kashipur

Arvind Kejriwal: उत्तराखंड में केजरीवाल का नया एलान, सरकार आई तो हर महिला को प्रति माह मिलेंगे एक हजार रुपये

Tue, 14 Dec 2021 04:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 14 Dec 2021 04:13 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: इससे पहले अपने चार दौरों के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में मुफ्त बिजली, रोजगार और मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Arvind Kejriwal fifth visit to Uttarakhand today at kashipur
अरविंद केजरीवाल का काशीपुर दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 2022 के  विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में अपने पांचवें दौरे पर मंगलवार को काशीपुर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल भी मौजूद रहे। एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड नवनिर्माण में महिला सशक्तिकरण का अहम योगदान होगा।

विज्ञापन


पंजाब की तरह ही उत्तराखंड में भी आधी आबादी के लिए किया एलान
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पिछले तीन-चार माह में कई बार उत्तराखंड आया हूं। और मैं जब भी यहां आता हूं तो एक गारंटी देकर जाता हूं। मैं ऐसा इसलिए करता हूं, क्योंकि सालों से यहां दूसरी पाटियों ने वादे किए और बाद में भूल गए। कहा कि मैं जब गारंटी देकर जाता हूं तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कार्ड लेकर घर-घर जाते हैं और लोगों के साइन करवाते हैं। ताकी बाद मैं अगर हम मुकरें तो जनता के पास हमारी गारंटी का सबूत रहे।  हमारी गारंटी से यहां के नेताओं को इतनी परेशानी हो रही है कि वह कोर्ट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि दिल्ली मॉडल को उत्तराखंड में लाएंगे। इस बार चुनाव में महिलाएं निर्णायक की भूमिका में होंगी। भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को सिर्फ छला है। इस बार महिलाएं दोनों पार्टियों को दुत्कार कर झाड़ू को वोट देंगी। इस बार महिलाएं उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: शैक्षिक योग्यता की नहीं कोई शर्त, प्रधानी के लिए 10वीं पास जरूरी, विधायक अंगूठाछाप भी चलेगा

केजरीवाल ने कहा कि आज भी मैं एक गारंटी देने आया हूं। इससे पहले में मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दे चुका हूं। आज मैं खासकर महिलाओं के लिए बात करने आया हूं। जिसके बाद केजरीवाल ने एलान किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की हर महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। एक परिवार की हर महिला को अलग-अलग एक हजार रुपए मिलेंगे। एक परिवार में अगर पांच महिलाएं है तो पांचों को इसका लाभ मिलेगा। 

सरकार आने के एक महीने बाद बनाएंगे छह जिले 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के एक महीने के भीतर छह जिले बना दिए जाएंगे। इनमें उन्होंने काशीपुर, रानीखेत, डीडीहाट, कोटद्वार, रुड़की और यमुनोत्री का नाम शामिल किया। 
 
दिल्ली के डिप्टी सीएम की भवाली में जनसभा 17 को 
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया शुक्रवार को भवाली के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। आप प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का ने बताया कि सिसौदिया 16 से कुमाऊं के दौरे पर रहेंगे। 17 को दोपहर 12 बजे भवाली रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करेंगे। नैनीताल नगर इकाई की बैठक में नगराध्यक्ष शाकिर अली और नगर महामंत्री महेश आर्य ने जनसभा की तैयारियों पर चर्चा की। इस मौके पर मो. शान बुराहान, उपेंद्र बेदी, हरीश बिष्ट, राकेश कुमार और प्रमोद सहदेवा आदि थे।

चुनाव में महिलाएं बढ़-चढ़कर करतीं हैं मतदान 

आम आदमी पार्टी की ओर से आधी आबादी को साधने की संभावना पहले ही जताई जा रही थी, क्योंकि केजरीवाल ने पंजाब में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए घोषणा की है।

आम आदमी पार्टी ने वहां कहा है कि अगर पंजाब में उसकी सरकार बनती है तो 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की हर महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। हालांकि आगामी चुनाव में यह देखने वाली बात होगी कि केजरीवाल की महिलाओं पर केंद्रित इस घोषणा का क्या असर होता है। 

मतदान में किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं है महिलाएं। 2019 के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो कुल 62.36 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 47.79 प्रतिशत थी। इसी तरह विधानसभा चुनाव में भी 65.6 प्रतिशत मतदान में से महिला मतदाताओं का प्रतिशत 47.43 था। 

लोकलुभावन घोषणाओं से बढ़ेगा कर्ज का मर्ज
उत्तराखंड के ऊपर वर्तमान में 85 हजार करोड़ का कर्ज है। ऐसे में सभी पार्टियों की ओर से किए जा रहे लोकलुभावन वादे क्या राज्य के लिए मुफीद साबित होंगे? यह सवाल हर प्रदेश वासी के जेहन में होगा कि प्रदेश सरकारें इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए बजट कहां से लाएंगी। हालांकि इसके पीछे केजरीवाल का दिल्ली मॉडल है, जिसकी चकाचौंध से हर तीसरा आदमी संमोहित नजर आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed