फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: ajay Kothiyal debate challenge to BJP-Congress on free electricity

उत्तराखंड चुनाव 2022: मुफ्त बिजली पर कोठियाल ने दी चुनौती, कहा- खुली बहस के लिए आएं सीएम धामी और हरीश रावत

Mon, 20 Dec 2021 02:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Dec 2021 02:35 AM IST
सार

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी है। जिससे भाजपा और कांग्रेस की नींद हराम है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: ajay Kothiyal debate challenge to BJP-Congress on free electricity
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने प्रदेश के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर भाजपा और कांग्रेस को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने सत्ता में आने के बाद आप कैसे मुफ्त बिजली देगी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत से खुली बहस करने को तैयार है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी
रविवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में कर्नल कोठियाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी है। जिससे भाजपा और कांग्रेस की नींद हराम है। ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। अब बयान दे रहे हैं कि मुफ्त बिजली का प्लान बनाया था। लेकिन केंद्र सरकार मंजूरी नहीं दे रही है।
विज्ञापन


मंत्री के बयान के अनुसार उत्तराखंड में मुफ्त बिजली देने से भाजपा शासित राज्यों को मुफ्त बिजली देनी पड़ेगी। जिससे जाहिर है कि भाजपा घोषणा सिर्फ जुमला साबित हुई है। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी संजय जैन ने आप की ओर से की गई मुफ्त बिजली घोषणा पर पीआईएल दायर की थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: पांच साल में कई गुना बढ़ जाती विधायकों की संपत्ति, 31 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार 
 

आम आदमी पार्टी जो घोषणा करती है, उसे पूरा करती है

अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो घोषणा करती है, उसे पूरा भी करती है। दिल्ली में 200 यूनिट मुफ्त बिजली देकर कर दिखाया है। 21 दिसंबर को दिल्ली जा रहे हैं। जहां वह दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक, स्कूलों का संचालन का देखेंगे। भाजपा व कांग्रेस के नेता भी उनके साथ दिल्ली चल कर केजरीवाल सरकार के काम को देख सकते हैं। इस मौके पर आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली, उमा सिसोदिया भी मौजूद थे। 

पूरा उत्तराखंड ही सैन्य धाम
कर्नल कोठियाल ने कहा कि 29 साल पहले आज के दिन आईएमए में पास आउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने थे। देश की सेवा करने के बाद वे राजनीति में आए हैं। आप ने एक पूर्व फौजी को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया है। जिससे भाजपा व कांग्रेस सैनिकों के नाम पर राजनीति करने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरा उत्तराखंड ही सैन्य धाम है। शहीद सम्मान यात्रा और विजय सम्मान रैली से शहीदों और पूर्व सैनिकों को सही सम्मान नहीं मिलेगा। भाजपा व कांग्रेस सैनिक की परिभाषा नहीं जानते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उल्टे हाथ से सैलूट करते हैं। जो शहीदों व पूर्व सैनिकों को एक तरह से अपमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed