फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: After winning seat for the fifth time BJP state president Madan kaushik will take out public gratitude tour today

Uttarakhand Election 2022: पांचवीं बार सीट पर मिली जीत से गदगद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आज निकालेंगे जन आभार यात्रा 

Mon, 14 Mar 2022 12:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Mar 2022 12:19 PM IST
सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। बहुमत का जादुई आंकड़ा पाकर सरकार बनाने को तैयार भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। इसी बीच चुनाव जीतने वाले विधायक अपने क्षेत्र में जाकर जनता का आभार व्यक्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: After winning seat for the fifth time BJP state president Madan kaushik will take out public gratitude tour today
भाजपा विधानमंडल दल के सदस्य। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

शहर विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विजयी मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक मदन कौशिक की ओर से जन आभार यात्रा निकाली जाएगी। पार्टी जिला महामंत्री विकास तिवारी ने  आज  आभार यात्रा आर्य नगर चौक से शुरू होगी। यात्रा आर्य नगर चौक से हरकी पैड़ी तक जाएगी। जहां पर गंगा पूजन के बाद यात्रा का समापन किया जाएगा।

विज्ञापन


दूसरी ओर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उत्तराखंड की सियासत पर भाजपा व कांग्रेस में कसरत जारी है। चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा में जहां मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। वहीं, कांग्रेस में हार को लेकर कुनबे की कलह सामने आने लगी है।
विज्ञापन


कुर्सी को लेकर भाजपा में भाग दौड़ जारी

बहुमत के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में भाग दौड़ जारी है। मुख्यमंत्री को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच रविवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली जाने की चर्चा थी, लेकिन वे देहरादून में भी रहे। जबकि भाजपा के कई नेता दिल्ली में डटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में फूलदेई लोकपर्व का उत्सव: सज धज कर फूलों की टोकरी लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे बच्चे, नेताओं ने दी शुभकामनाएं, तस्वीरें...


पार्टी सूत्रों के मुताबिक होली के बाद 19, 20 या 21 मार्च को विधायक मंडल दल की बैठक हो सकती है। जिसमें मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। हालांकि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला हाईकमान को ही करना है।


उधर, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। जहां वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। जिसमें उत्तराखंड में पार्टी की हार पर भी मंथन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed