फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Aam Aadmi Party start Vijay Shankhnad Yatra from Kumaon today

उत्तराखंड चुनाव 2022: आप की विजय शंखनाद रैली में बोले मोहनिया, राज्य की बदहाली के लिए भाजपा-कांग्रेस जिम्मेदार

Thu, 25 Nov 2021 09:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Nov 2021 09:38 PM IST
सार

आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने कहा कि 26 नवंबर को पिथौरागढ़, 27 नवंबर को लोहाघाट और 28 नवंबर को चंपावत में विजय शंखनाद यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Aam Aadmi Party start Vijay Shankhnad Yatra from Kumaon today
आम आदमी पार्टी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी एवं संगम विहार दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने बृहस्पतिवार को विजय शंखनाद रैली के तहत लोनिवि निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए टिप्स दिए। विजय शंखनाद रैली के तहत आप पार्टी पदाधिकारी शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: चुनाव प्रभारी ने रणनीति पर किया मंथन, प्रत्याशियों की खोज के लिए 70 विधानसभाओं में जाएंगी टीमें
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी दिनेश ने कहा कि उत्तराखंड को 21 साल से बेहाल बनाने के लिए भाजपा-कांग्रेस बराबर जिम्मेदार हैं। राज्य में रोजगार के साधन सीमित हैं। रोजगार की तलाश में लोगों ने पलायन किया है। स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल हैं। सभा प्रभारी बबीता चंद्रा ने आप का जनाधार बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाने की अपील की। सभा को पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजू कठायत, पूर्व प्रधानाचार्य हरी प्रसाद लोहिया ने भी संबोधन किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा ने संचालन किया। इस अवसर पर कैलाश चंद्रा, गीता देवी, कलावती देवी, पुष्कर, बहादुर टम्टा, कमलेश कुमार, पीयूष उप्रेती, नीलेश उप्रेती, नितीश उप्रेती आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ उतरी आप 

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन के मुद्दे पर सियासी रंग चढ़ने लगा है। आरोप-प्रत्यारोपों की राजनीति के बीच आम आदमी पार्टी ने अवैध खनन के खिलाफ गुरुवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने लालढांग क्षेत्र में प्रदर्शन कर क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का पुतला फूंका। 

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री के संरक्षण में अवैध खनन हो रहा है। जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से नदियों का सीना चीरकर न केवल सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा बल्कि क्षेत्र के गांवों के लिए भी बाढ़ का खतरा उत्पन्न होने की आशंका बन गई है। 

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित बिश्नोई ने कहा कि भाजपा सरकार का विकास अवैध खनन तक सिमट गया है। अवैध खनन करने वालों को स्थानीय विधायक का संरक्षण है, जिसके चलते प्रशासन भी अवैध खनन रोकने में नाकाम हो रहा है। प्राकृतिक संपदा के दोहन से स्थानीय ग्रामीणों के हित प्रभावित हो रहे हैं।  जिला उपाध्यक्ष पंकज चमोली ने कहा कि अवैध खनन की जांच कर इस गोरखधंधे में जुटे लोगों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed