फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 aam aadmi party employment guarantee yatra starts from nainital

रोजगार गारंटी यात्रा: आप नेता कर्नल कोठियाल ने नयना देवी में की पूजा, नैनीताल से शुरू की यात्रा

Sat, 25 Sep 2021 08:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Sep 2021 08:47 PM IST
सार

रोजगार गारंटी यात्रा के तहत आम आदमी पार्टी सभी 70 विधानसभाओं में रोजगार गारंटी यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के दौरान 300 नुक्कड़ सभा, 70 जनसभाएं और हर दिन रोड शो होगा।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 aam aadmi party employment guarantee yatra starts from nainital
नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर नैनीताल से यात्रा शुरू की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कर्नल रिटा. अजय कोठियाल ने आज शनिवार को रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन


आप नेता कर्नल कोठियाल ने शनिवार को मां नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर और तल्लीताल में शहीद मेजर  राजेश अधिकारी और भारत रत्न बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोजगार गारंटी यात्रा शुरू की। तल्लीताल से मल्लीताल तक कोठियाल का काफिला जलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए रवाना हुआ।
विज्ञापन


रामसेवक सभा में आप नेता अजय कोठियाल ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद सत्ता में आई भाजपा और कांग्रेस जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने में भी पूरी तरह विफल रही हैं। यही कारण है कि आज उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों के भविष्य के प्रति चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सिस्टम में भ्रष्टाचार और चोरी भीतर तक समा चुकी है। उत्तराखंड के युवाओं में गजब की शक्ति है यहां महिलाओं और बुजुर्गों में भी गजब का जज्बा देखने को मिलता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हाथों को मजबूत करें।

कहा कि आम आदमी पार्टी जन समस्याओं का समाधान कराने में सक्षम है। इस बाबत कोठियाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में किए गए कार्यों को भी गिनाया। रोजगार गारंटी कार्यक्रम में खासी भीड़ होने से आप के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।

विस चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी हैं अजय कोठियाल
शनिवार को अजय कोठियाल और आम आदमी पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद नैनीताल से यात्रा की गई। बता दें कि कर्नल रिटा. अजय कोठियाल आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी हैं। 

बेरोजगार युवाओं को रोजगार गारंटी यात्रा से बड़ी उम्मीदें
आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी को घर-घर पहुंचाने के लिए कर्नल कोठियाल ने रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को इस रोजगार गारंटी यात्रा से बड़ी उम्मीदें हैं। 

 

उत्तराखंड: देवभूमि से केजरीवाल की दहाड़, बेरोजगारी पर वार कर तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, जुटी भारी भीड़, तस्वीरें



25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक चलेगी रोजगार गारंटी यात्रा 
आम आदमी पार्टी सभी 70 विधानसभाओं में रोजगार गारंटी यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के दौरान 300 नुक्कड़ सभा, 70 जनसभाएं और हर दिन रोड शो होगा। बताया कि पहले चरण में नौ विधानसभाओं में 25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक रोजगार गारंटी यात्रा चलेगी।

25 सितंबर को नैनीताल, 26 को भीमताल, 27 को रानीखेत, 28 को सल्ट, 29 को द्वारहाट, 30 को सोमेश्वर, 1 अक्तूबर को अल्मोड़ा, 2 को कपकोट और 3 को बागेश्वर विधानसभा में रोजगार गारंटी यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed