{"_id":"6a2309431e8b3000b40ff09d","slug":"uttarakhand-education-minister-order-for-scam-in-mid-day-meal-scheme-in-government-schools-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शिक्षा मंत्री के आदेश, सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना में हेराफेरी की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शिक्षा मंत्री के आदेश, सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना में हेराफेरी की होगी जांच
Fri, 05 Jun 2026 11:10 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:10 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल जिले के रामनगर, हल्द्वानी, पौड़ी में कोटद्वार, देहरादून में डोईवाला, रायपुर, विकासनगर व सहसपुर ब्लाॅक के विद्यालयों में मिल डे मील में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में हेराफेरी व अन्य वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों पर शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाने पर अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डाॅ.रावत ने विभागीय अधिकारियों को हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल जिले के रामनगर, हल्द्वानी, पौड़ी में कोटद्वार, देहरादून में डोईवाला, रायपुर, विकासनगर व सहसपुर ब्लाॅक के विद्यालयों में मिल डे मील में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से विभिन्न माध्यमों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों के माध्यम से मिड डे मील योजना में गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
शिकायतों के अनुसार कुछ विद्यालयों की ओर से छात्र नामांकन संख्या के सापेक्ष अधिक खाद्यान्न की प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही खाद्यान्न की प्राप्ति और वास्तविक खपत में अंतर होने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के पोषण व स्वास्थ्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Uttarakhand News: सर्दियों में भी वनाग्नि से निपटने के लिए फायर वाचर होंगे तैनात, लगातार बढ़ रही चुनौती
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष व समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डाॅ.रावत ने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी स्तर पर अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।