फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand education minister demand grant from centre.

पीएम का मिशन उत्तराखंड में तोड़ रहा दम, केंद्र से मांगी ग्रांट

Sat, 02 Jul 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand education minister demand grant from centre.
स्मृति ईरानी से मंत्री प्रसाथ नैथानी ने मुलाकात की। - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेशक देशभर के लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करते हों लेकिन उत्तराखंड राज्य के पांच जिलों के 1263 स्कूलों के बच्चे शौचालय भवन के टूटने के बाद मरम्मत न होने के चलते परेशान और दिक्कत में हैं।

विज्ञापन


बच्चों की इन दिक्कतों को उत्तराखंड शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से साझा करते हुए केंद्र से सर्व शिक्षा अभियान के तहत शौचालय मरम्मत के लिए 1416.67 लाख रुपये की ग्रांट जारी करने की गुहार लगायी है।
विज्ञापन


‌उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री ने स्मृति ईरानी से की मुलाकात
दिल्ली में शुक्रवार को उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद प्रसाद नैथानी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि स्कूलों में स्वच्छ पानी की व्यवस्था, शौचालय, शिक्षा का अधिकार के तहत केंद्र सरकार से राज्य को मिलने वाली आर्थिक ग्रांट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के संबंध में स्मृति ईरानी को विस्तृत रिपोर्ट दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया है। वहीं, 125 स्कूलों में स्वच्छ पानी के लिए 40 लाख रुपये की मदद भी अटकी पड़ी है।


रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी के बच्चे प्रभावित
नैथानी के मुताबिक, वर्ष  2015-16 में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी आदि जिलों के 1263 स्कूलों में बरसात, भूकंप आदि के चलते शौचालय के भवन में नुकसान पहुंचा था। इसके लिए केंद्र ने पैसा देने पर हामी भारी थी लेकिन अभी तक पैसे नहीं मिले। शिक्षा मंत्री का कहना है कि वर्ष 2011-12 से अब तक कुल 83,450 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला करवाया गया है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने 14765.81 लाख रुपये की धनराशि खर्च की थी। इस योजना में केंद्र से मिलने वाला पैसा अभी तक नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed