फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Earthquake Tremors Felt four times in two days in Pithoragarh

Uttarakhand Earthquake: पिथौरागढ़ में दो दिन में चार बार डोली धरती, चीन सीमा पर था केंद्र, दहशत में ग्रामीण

Sun, 06 Aug 2023 08:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Aug 2023 08:13 PM IST
सार

Uttarakhand Earthquake News: भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से ग्रामीण डरे हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Earthquake Tremors Felt four times in two days in Pithoragarh
भूकंप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शनिवार की देर रात और रविवार की सुबह सीमांत जिले की धरती भूकंप से चार बार डोली। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2, 2.7, 2.7 और 2.8 मैग्निट्यूड दर्ज की गई है। चारों भूकंप का केंद्र चीन सीमा पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सात बार भूकंप के झटके महसूस किए हैं। 

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात एक बजकर 34 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्निट्यूड जबकि केंद्र गुंजी में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का दूसरा झटका रात एक बजकर 37 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 2.7 और केंद्र कालापानी में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।  
विज्ञापन


Chardham Yatra: अब यात्रा मार्गों सहित सभी संवेदनशील स्थानों का होगा सर्वे, गौरीकुंड हादसे के बाद लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में ग्रामीण

भूकंप का तीसरा झटका रात 2 बजकर 48 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मैग्निट्यूड और केंद्र चीन सीमा पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। चौथा भूकंप रविवार सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर आया।

भूकंप की तीव्रता 2.8 और केंद्र चीन सीमा पर था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से ग्रामीण डरे हुए हैं। रौंकांग निवासी भूपाल सिंह रौंकली ने बताया कि गांव में शनिवार देर रात एक बजकर 34 मिनट से सुबह छह बजकर 52 मिनट तक कुल सात बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार बार ही भूकंप रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed