फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Survey will be done of all sensitive places including CharDham Yatra routes after Gaurikund accident

Chardham Yatra: अब यात्रा मार्गों सहित सभी संवेदनशील स्थानों का होगा सर्वे, गौरीकुंड हादसे के बाद लिया निर्णय

Sun, 06 Aug 2023 10:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Aug 2023 10:42 AM IST
सार

सचिव आपदा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा मार्ग सहित तमाम ऐसे स्थानों का सर्वे कर ब्योरा जुटाने को कहा गया, जहां बाहर से आकर लोग पहाड़ों या नदियों के किनारे स्थायी तौर पर दुकानें बनाकर व्यापार कर रहे हैं या घर बनाकर रह रहे हैं। स्थानीय प्रशासन को ऐसे लोगों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Survey will be done of all sensitive places including CharDham Yatra routes after Gaurikund accident
चारधाम यात्रा 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीकुंड हादसे जैसी घटनाओं से बचाव के लिए प्रदेश में चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी मार्गों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा बाहरी प्रदेशों से यहां आकर व्यापार इत्यादि करने वाले लोगों का भी सत्यापन कराया जाएगा ताकि आपदा की स्थिति में लोगों की जानकारी पहले से प्रशासन के पास रहे।

विज्ञापन

हादसे के बाद शनिवार को सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उनकी ओर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। इसमें चारधाम यात्रा मार्ग सहित तमाम ऐसे स्थानों का सर्वे कर ब्योरा जुटाने को कहा गया, जहां बाहर से आकर लोग पहाड़ों या नदियों के किनारे स्थायी तौर पर दुकानें बनाकर व्यापार कर रहे हैं या घर बनाकर रह रहे हैं। स्थानीय प्रशासन को ऐसे लोगों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

सचिव डॉ. सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में चारधाम यात्रा मार्गों सहित तमाम संवेदनशील स्थानों पर लोग अस्थायी तौर पर दुकानें बनाकर व्यापार कर रहे हैं। भविष्य में गौरीकुंड हादसे जैसी पुनरावृति न हो, इसके लिए जिलों को व्यापक स्तर पर सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं।से संवेदनशील स्थानों का चयन कर रिपोर्ट शासन को देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीकुंड में संवेदनशील स्थानों का होगा सर्वे

देहरादून। गौरीकुंड हादसे के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जहां हादसा हुआ है, वहां सीधे पहाड़ खड़े हैं। पहाड़ और रास्ते के बाद लोगों की ओर से अस्थायी दुकानों का निर्माण किया गया था। उन्होंने ऐसी दुकानों को हटाने के साथ ही मार्ग पर पड़ने वाले दूसरे संवेदनशील स्थानों का सर्वे कराने की बात कही है। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में डॉ. सिन्हा ने बताया कि शीघ्र ही इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित कर सर्वेक्षण के लिए भेजी जाएगी। 

ये भी पढ़ें...गौरीकुंड हादसा: ऊपर से दरकती पहाड़ी, नीचे नदी का ऊफान..चल रहा खोजबीन अभियान, खौफनाक मंजर बयां करती तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed