फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Diwali bonus to 30 thousand corporation employees, Order released

उत्तराखंड: करीब 30 हजार निगम कर्मियों को भी दीपावली बोनस का तोहफा

Thu, 12 Nov 2020 08:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Nov 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Diwali bonus to 30 thousand corporation employees, Order released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

उत्तराखंड में राजकीय सेवा के अराजपत्रित, वर्कचार्ज और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के बाद अब शासन ने निगमों व स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को भी दिवाली के बोनस की सौगात दे दी है। इससे 4800 ग्रेड पे वाले करीब 30 हजार कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। निगमों, सार्वजनिक व स्वायत्त निकायों में करीब 45 हजार कर्मचारी तैनात हैं।

विज्ञापन


सार्वजनिक उद्यम विभाग ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिए हैं। हमेशा की तरह इस बार भी आदेश में कहा गया है कि जो निगमों व स्वायत्त निकाय सक्षम हैं, वे अपने कर्मचारियों को बोनस का भुगतान कर दें।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थापना दिवस पर राजकीय और निगम कर्मचारियों के दीपावली बोनस की घोषणा की थी। वित्त विभाग ने इस संबंध में अपने करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को बोनस जारी करने का आदेश कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आदेश के जारी होने के बाद उत्तराखंड निगम कर्मचारी अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री कार्यालय में निगम कर्मचारियों के बोनस का भी आदेश जारी करने का अनुरोध किया था। उनकी मांग थी कि शासन दीपावली से पहले बोनस का आदेश जारी कर दे।


बृहस्पतिवार को सचिव (औद्योगिक विकास) सचिन कुर्वे ने दीपावली बोनस की स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त निकायों में यदि बोनस दिया जाना है और संस्थाएं इसका खर्च खुद उठाने में सक्षम हैं तो वे वित्त विभाग के शासनादेश के आधार पर बोनस का भुगतान कर सकते हैं। निगम कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसाईं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed