फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Disaster: SDRF Recovered two women dead body from tehri and srinagar

उत्तराखंड आपदा: टिहरी और श्रीनगर में मलबे में दबे मिले दो महिलाओं के शव, एक मानव अंग भी बरामद

Tue, 23 Aug 2022 03:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/नई टिहरी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Aug 2022 03:13 PM IST
सार

टिहरी के ग्वाड़ गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के पांच लोगों में से एक महिला का शव मिला है। महिला की पहचान 60 वर्षीय मगनी देवी के रूप में हुई है। वहीं, लापता चार लोगों की भी जारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Disaster: SDRF Recovered two women dead body from tehri and srinagar
मलबे में दबे लोगों की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में अतिवृष्टि से आपदा के बाद तीन दिन बाद अब भी कई लोग मलबे में दबे हैं। मंगलवार को टिहरी और श्रीनगर से दो महिलाओं के शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किए। वहीं, एक मानव अंग भी बरामद किया गया है।  

विज्ञापन


बारिश का कहर: सिल्ला गांव में मलबे में जिंदा दफन महिला की हुई शिनाख्त, लापता पांच लोगों की तलाश जारी
विज्ञापन


एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि टिहरी के ग्वाड़ गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के पांच लोगों में से एक महिला का शव मिला है। महिला की पहचान 60 वर्षीय मगनी देवी के रूप में हुई है। वहीं, लापता चार लोगों की भी जारी है। साथ ही कीर्तिनगर तहसील के गोदी कोठार में मलबे में दबी बुजुर्ग महिला बचनी देवी का शव भी एसडीआरएफ ने बरामद किया है। महिला 20 अगस्त को भारी बारिश से हुए भूस्खलन के दौरान घर के अंदर जिंदा दफन हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी ने लील लिया कलेजे का टुकड़ा: शव देख सदमे में आई मां, बोली- ‘गोलू बेटा बाहर क्यों सोया, उठ और घर में आ जा’

उधर, सोडा सरोली पुल के नीचे से शव का एक हाथ भी एसडीआरएफ ने बरामद किया है। इस पुल के नीचे से बह रही नदी सरखेत और ग्वाड़ से होते हुए आती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह अंग भी दबे हुए लोगों में से किसी एक का हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed