फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Disaster News 50 people died in two months, 28 people are still missing

Uttarakhand Disaster: आपदा ने दिए गहरे जख्म...दो महीने में 50 लोगों की हुई मौत, 28 लोग अब भी लापता

Thu, 03 Oct 2024 09:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2024 09:34 PM IST
सार

Uttarakhand Disaster News: आपदा से सबसे ज्यादा रुद्रप्रयाग में 20 लोगों की मृत्यु हुई। ऊधम सिंह नगर में 10 और नैनीताल, चमोली और चंपावत जिले में आठ-आठ लोगों की जान गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Disaster News 50 people died in two months, 28 people are still missing
केदारनाथ पैदल मार्ग पर आपदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में 15 जून के बाद आई आपदा ने गहरे जख्म दिए हैं। आपदा में 82 लोगों की मौत हुई है। इसमें 50 लोगों की मौत 31 जुलाई के बाद हुई है।

विज्ञापन


राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, आपदा से सबसे ज्यादा रुद्रप्रयाग में 20 लोगों की मृत्यु हुई। ऊधम सिंह नगर में 10 और नैनीताल, चमोली और चंपावत जिले में आठ-आठ लोगों की जान गई।
विज्ञापन


देहरादून में सात, टिहरी में छह और पिथौरागढ़ जिले में चार की मौत हुई। अल्मोड़ा, पौड़ी और हरिद्वार में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। उत्तरकाशी में दो लोगों की मौत हुई थी। आपदा में 37 घायल भी हुए। वहीं, आपदा के कारण 28 लोग लापता हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chamoli:  नारायण सिंह अमर रहे...56 साल बाद पहुंचा लापता सैनिक का पार्थिव शरीर, अंत्येष्टि में उमड़ा पूरा गांव


उत्तराखंड से हुई मानसून की विदाई

उत्तराखंड, हिमाचल और यूपी के विभिन्न हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो गई। हालांकि, यूपी, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में मानसून लौटेगा। नवरात्र के शुभारंभ से पहले मानसून ने विदाई ले ली है। ऐसे में अब मानसूनी बारिश की संभावनाएं समाप्त हो गई हैं। वहीं, अब कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के शेष भाग, पश्चिम उत्तर के कुछ भाग से लौट गया है। साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से अगले दो-तीन दिनों में मानसून के लौटने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed