फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Dhami Cabinet Expansion Today Governor to Administer Oath to Five New Ministers

धामी कैबिनेट के विस्तार का मुहूर्त निकला: आज होगी पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

Fri, 20 Mar 2026 04:30 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 20 Mar 2026 04:30 AM IST
सार

Uttarakhand Cabinet Expansion: ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Dhami Cabinet Expansion Today Governor to Administer Oath to Five New Ministers
राज्यपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त आखिर आ ही गया। आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। वर्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं थीं। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर कई दौर की वार्ता हो चुकी हैं। सरकार व संगठन के बीच कैबिनेट विस्तार के लिए होमवर्क पूरा होने के बाद इसके लिए नवरात्र का शुभ मुहूर्त चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, ऋषिकेश एम्स में भर्ती, हाल जानने पहुंचे सीएम

कुल पांच पद हैं खाली
धामी सरकार में मंत्रियों के तीन पद तो पहले से खाली थे। एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन और दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। वर्तमान में मंत्रिमंडल में कुल पांच पद खाली हैं।

दायित्व भी जल्द बंटेंगे
सरकार ने निगमों, बोर्ड व आयोगों में पार्टी पदाधिकारियों को दायित्वधारी बनाया है। अभी दायित्वधारियों के कई पद खाली हैं। सूत्रों के अनुसार अब जल्द ही दो दर्जन और पदों पर दायित्वधारी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed