फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Delhi Police Special cell Caught youth In Bajpur who contact with suspected terrorist Jagga

उत्तराखंड: बाजपुर पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, संदिग्ध आतंकी जग्गा के संपर्क में रहने वाले युवक का उठाया

Fri, 10 Feb 2023 11:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Feb 2023 11:02 PM IST
सार

स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर प्रवीण दुग्गल ने स्थानीय पुलिस के साथ गांव बैंतखेड़ी निवास परमाल सिंह को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए युवक को अपने साथ दिल्ली ले गई।

विज्ञापन
Uttarakhand: Delhi Police Special cell Caught youth In Bajpur who contact with suspected terrorist Jagga
युवक को लेकर जाती दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल संदिग्ध आतंकी जगजीत सिंह जग्गा के संपर्क में रहने वाले बाजपुर के गांव बैंतखेड़ी निवासी एक युवक को पकड़कर दिल्ली ले गई है। सूत्र बताते हैं कि जेल में बंद रहने के दौरान बाजपुर निवासी युवक संदिग्ध आतंकी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा उर्फ जस्सा से मिलने के लिए दो बार गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर प्रवीण दुग्गल ने स्थानीय पुलिस के साथ गांव बैंतखेड़ी निवास परमाल सिंह को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए युवक को अपने साथ दिल्ली ले गई। सूत्रों के अनुसार 13 जनवरी को जगजीत सिंह जग्गा निवासी कोपा कृपाली गूलरभोज गदरपुर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस युवक को पकड़ कर कोतवाली बाजपुर लाई।
विज्ञापन


Uttarakhand: जरायम की दुनिया का बादशाह बनना चाहता था जग्गा, ऐसे जुड़ा आतंकी अर्शदीप से कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान काशीपुर एसपी अभय सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बताते हैं कि गांव बैंतखेड़ी निवासी युवक संदिग्ध आतंकी जगजीत सिंह के संपर्क में रहा है। इसके चलते दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार गांव बैंतखेडी़ निवासी जिस युवक को पकड़कर ले गई है, उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

परमाल सिंह के पिता बख्शीश सिंह जेल में बंद रहे थे। अब वह दुनिया में नहीं हैं। वर्तमान में परमाल सिंह खेतीबाड़ी करता है। इधर, एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस बाजपुर के गांव बैंतखेडी निवासी परमाल सिंह को पूछताछ के लिए लेकर गई है। स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस का सहयोग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed