फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Jagga wanted to become king of crime world such a connection with terrorist Arshdeep

Uttarakhand: जरायम की दुनिया का बादशाह बनना चाहता था जग्गा, ऐसे जुड़ा आतंकी अर्शदीप से कनेक्शन

Sun, 15 Jan 2023 11:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Jan 2023 11:07 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध आतंकी के रूप में कोपा कृपाली गूलरभोज निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और जहांगीरपुरी दिल्ली के रहने वाले नौशाद को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने किराये के कमरे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand: Jagga wanted to become king of crime world such a connection with terrorist Arshdeep
आतंकी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया उत्तराखंड के गूलरभोज निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा जरायम की दुनिया में अपने नाम का दबदबा बनाना चाहता था। इसके चलते उसने पंजाब के बड़े गैंगस्टरों से संपर्क बढ़ाया। फिर पठानकोट धमाके के आरोपी सुखप्रीत के नेटवर्क के सहारे कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप से कनेक्शन जुड़ गया। इसी कनेक्शन के जरिये वह आतंकियों के संपर्क में आया। नौ महीनों तक उत्तराखंड पुलिस से बच रहा जगजीत सिंह आखिर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हत्या के एक मामले और फिर पेरोल से फरार जगजीत की नई पहचान संदिग्ध आतंकी के रूप में सामने आई। उसके नए रूप से उसके गांव के लोग भी सकते में हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध आतंकी के रूप में कोपा कृपाली गूलरभोज निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और जहांगीरपुरी दिल्ली के रहने वाले नौशाद को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने किराये के कमरे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए थे। पूछताछ में सामने आया था कि दोनों ने एक युवक की हत्या कर टुकड़े कर दिए और इसके वीडियो पाकिस्तान और कनाडा में बैठे हैंडलर को भेजे थे। नौशाद का संबंध आतंकी संगठन हरकत उल अंसार से बताया गया है जबकि जग्गा बंबीहा गिरोह का सदस्य बताया गया है। गूलरभोज निवासी जगजीत की गिरफ्तारी के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस हरकत में आ गई और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। 
विज्ञापन


डंपर चलाने के दौरान अपराधियों के संपर्क में आया था जगजीत सिंह 
जगजीत की संदिग्ध आतंकी के रूप में हुई गिरफ्तारी से उसके गांव के ग्रामीण भी सदमे में हैं। बहन की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जगजीत का गांव से कोई संपर्क नहीं है। जगजीत बाजपुर के बैलजूड़ी गांव में रहकर डंपर चलाता था और उसी दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में आ गया था। वर्ष 2018 में पंतनगर क्षेत्र से चोरी हुई एक टैक्सी चालक की हत्या से उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उस समय उसने मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की थी। जेल में रहने के दौरान उसका संपर्क पंजाब के गैंगस्टरों से हुआ था। इन्हीं के सहारे जगजीत बंबीहा गिरोह के लिए टारगेट किलर बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस में तैनात हैं जगजीत के चाचा 
जगजीत के घर में माता-पिता के अलावा उसके दो चाचा भी हैं। साथ में रह रहे उसके एक चाचा खेती देखते हैं जबकि जगजीत के दूसरे चाचा पंजाब पुलिस में तैनात हैं। जगजीत के एक चाचा का कई वर्ष पहले निधन हो गया था। 

घर की कुर्की होने के बावजूद भी नहीं पहुंचा 
जगजीत पर रुद्रपुर कोतवाली में लूट, हत्या और इनकईया थाने में पुलिस से मुठभेड़ का केस दर्ज है। इसके अलावा पिछले वर्ष गदरपुर थाने में पेरोल से भागने का भी एक केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने तीन माह पहले उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था और हाजिर न होने पर कुर्की भी की थी। इसके बावजूद भी वह हाजिर नहीं हुआ।

जगजीत के घर पहुंची गदरपुर पुलिस 
संदिग्ध आतंकी जगजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद गदरपुर पुलिस कोपा कृपाली स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस ने जगजीत के परिजनों से जरूरी जानकारी ली। परिजनों ने काफी समय से जगजीत से कोई संपर्क होने से इनकार किया। साथ ही उसके कृत्य के बारे में अनभिज्ञता जताई।

बंबीहा गिरोह के सहारे नेटवर्क बढ़ा रहा हरकत उल अंसार 
कनाडा में बैठा अर्शदीप ढल्ला बंबीहा गिरोह का सरगना है और यह गिरोह टारगेट किलिंग को अंजाम देता है। इस गिरोह का नाम कुछ महीने पहले काशीपुर के कुंडेश्वरी में हुए क्रशर स्वामी महल सिंह हत्याकांड में भी सामने आया था। प्रदेश में इस गिरोह की दस्तक ने उत्तराखंड पुलिस के कान खड़े कर दिए थे। गौर करने वाली बात ये है कि गिरोह अब आतंकी संगठन हरकत उल अंसार के साथ काम कर रहा है जिसका काम भारत में दहशत फैलाना है। जगजीत के साथ गिरफ्तार नौशाद उस आतंकी संगठन का सदस्य है। दोनों गिरोह के साथ मिलने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की घटना से सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी है। लिहाजा गैंग के संपर्क में रहने वाले बदमाशों को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है।

जगजीत से पूछताछ में खुलेंगे गुर्गों के नाम 
जिला पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई है। वहां पुलिस जगजीत सिंह से पूछताछ कर सकती है। पुलिस उससे ऊधमसिंह नगर में उसके सहयोगियों के बारे में पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद तराई में रह रहे जगजीत के कुछ और गुर्गों के नाम सामने आ सकते हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पूछताछ में जगजीत से कई सवालों के जवाब मिलेंगे।

ऊधमसिंह नगर पुलिस लगातार दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। जरूरत पड़ने पर जगजीत के घर वालों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा बी-वारंट के जरिये उसे लाकर पूछताछ की जाएगी। 
- नीलेश आनंद भरणे, आईजी कुमाऊं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed