फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Dehradun Soldier Major Pranav martyred while on duty in Leh Only Son in Family

Uttarakhand: देहरादून के मेजर प्रणव लेह में ड्यूटी के दाैरान शहीद, दो बहनों के थे इकलाैते भाई

Tue, 30 Apr 2024 05:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Apr 2024 05:23 PM IST
सार

Uttarakhand News: मेजर प्रणव मूल रूप से कीर्तिनगर, टिहरी जिले के रहने वाले थे। 2013 में आईएमए से पास आउट होकर वह सेना में लेफ्टिनेंट बने थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Dehradun Soldier Major Pranav martyred while on duty in Leh Only Son in Family
देहरादून का जवान शहीद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून जिले के भानियावाला के संगतियावाला गांव निवासी एक मेजर लेह में हाई एटीट्यूड पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। मेजर के शहीद होने की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात सुदर्शन नेगी के बेटे मेजर प्रणव नेगी (36) लेह में ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह सेना मुख्यालय से मेजर प्रणव के परिजनों को सूचना मिली कि स्वास्थ्य खराब होने से वह शहीद हो गए हैं। मेजर के शहीद होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मेजर के रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने शहीद मेजर के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


शहीद मेजर तीन भाई-बहनों सबसे बड़े थे। तीन साल पहले ही मेजर की शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। चाचा नरेंद्र नेगी के मुताबिक, लेह में हाई एटीट्यूड में तैनाती के दौरान ऑक्सीजन की कमी से स्वास्थ्य बिगड़ने पर मेजर शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टंट के चक्कर में खतरे में डाली जिंदगी: युवक ने चलती थार की छत पर खड़े होकर बनाई रील, वायरल हुआ वीडियो

2013 में आईएमए से पास आउट होकर सेना में बने थे लेफ्टिनेंट

प्रणव नेगी 2013 में आईएमए से पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बने थे। वो मूल रूप से थाती डांगर गांव कीर्तिनगर टिहरी के रहने वाले थे। मेजर प्रणव के दादा भी फौज में थे, जबकि पिता ने होटल लाइन में नौकरी कर तीनों बच्चों को मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूलों से शिक्षा दिलाई। पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया, बुधवार शाम तक मेजर का पार्थिव शरीर भानियावाला पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed