फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand darshana shines in Cambridge university

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भारत की इस बेटी का जलवा, कारण जानकर होगा गर्व

Thu, 25 May 2017 11:05 AM IST
अमित उप्रेती / अमर उजाला, अल्मोड़ा
अमित उप्रेती / अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 May 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand darshana shines in Cambridge university
darshana joshi

सोमेश्वर के खैराकोट गांव की बेटी दर्शना जोशी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय (इंग्लैंड) में भारत का झंडा बुलंद कर दिया है।

विज्ञापन


दर्शना जोशी ग्रेजुएट यूनियन की अध्यक्ष बन गई हैं। कैंब्रिज विवि से पीएचडी कर रहीं दर्शना ग्रेजुएट यूनियन के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाली पहली भारतीय छात्रा हैं। 

दिल्ली में नगर निगम में इलेक्ट्रीशियन हरीश चंद्र जोशी की 28 वर्षीय पुत्री दर्शना की प्राथमिक शिक्षा मनान में ही हुई थी उसके बाद आगे की शिक्षा उन्होंने दिल्ली से हासिल की।

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय से की है बीएससी

uttarakhand darshana shines in Cambridge university
du - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी और जवाहर लाल नेहरू उन्नति ज्ञान अनुसंधान जैंकुर बंगलूरू से एमएससी करने के बाद दर्शना ने कैंब्रिज विवि से पीएचडी कर रही हैं।

गत 19 मई को विवि में हुए ग्रेजुएट यूनियन चुनाव में उन्होंने भाग लिया, जिसमें उनके प्रतिद्वंद्वी डिक्लेन मैलोनी थे। दर्शना को चुनाव में 65 प्रतिशत वोट मिले और वह निर्वाचित घोषित हुईं। 

जुलाई में शपथ लेने के बाद वह नए अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगी। दर्शना के पिता हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि वह लोग मूलत: खैराकोट गांव के हैं और कुछ साल पहले बच्चों समेत दिल्ली चले गए थे।

पैतृक गांव खैराकोट में खुशी का माहौल

uttarakhand darshana shines in Cambridge university
cambridge university

हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि दर्शना की मां जानकी देवी, छोटा भाई भुवन जोशी और शादीशुदा बड़ी बहन हेमा समेत पूरा परिवार दर्शना की इस उपलब्धि पर प्रफुल्लित है।

पैतृक गांव खैराकोट में भी खुशी का माहौल है। गांव में उनके चचेरे भाई गोपाल दत्त जोशी परिवार समेत रहते हैं।

दर्शना के पिता हरीश चंद्र ने बताया कि वह साल में तीन चार बार गांव आते हैं। जून में वह फिर गांव आएंगे और उसके बाद वह बेटी से मिलने इंग्लैंड जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed