फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime Pauri police Caught 37 Boys and girls for having rave party at Ganga Bhogpur resort

Uttarakhand: पौड़ी पुलिस की कार्रवाई, गंगा भोगपुर के रिजॉर्ट में रेव पार्टी करते 37 युवक युवतियों को धरा

Tue, 19 Aug 2025 05:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (पौड़ी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (पौड़ी)। Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Aug 2025 05:00 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिजॉर्ट में छापा मारा तो यहां युवक युवतियां रेव पार्टी करते मिले।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime Pauri police Caught 37 Boys and girls for having rave party at Ganga Bhogpur resort
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत गंगा भोगपुर में सोमवार देररात एक रिजॉर्ट में रेव पार्टी करते हुए थाना पुलिस ने 28 पुरुष और नौ महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने रेव पार्टी में शामिल सभी युवक-युवतियों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा रिजॉर्ट स्वामी के विरुद्ध पुलिस की ओर से एसडीएम यमकेश्वर की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि 18 अगस्त देर रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना मिली की हरिद्वार-चीला नहर के पास गंगा भोगपुर तल्ला स्थित इवाना रिजॉर्ट में दूसरे राज्यों से पहुंचे युवक-युवतियों की ओर से रेव पार्टी की जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने विशेष टीमों का गठन करते हुए इवाना रिजॉर्ट में जाकर जांच की। रिजॉर्ट में 28 पुरुष और नौ महिलाएं रेव पार्टी करती मिलीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में थाना क्षेत्र के सभी रिजॉर्ट और कैंपिंग को एसडीएम यमकेश्वर की ओर से एक जुलाई से मानसून को देखते हुए बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन


Karnaprayag News:  भालू ने हमला कर व्यक्ति को किया लहूलुहान, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, मृत घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी प्रशांत की ओर से गंगा भोगपुर में रिजॉर्ट का संचालन किया जा रहा था। पार्टी करने वाले मवाना(मेरठ) निवासी मनोज कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह चित्तारी एग्रीकल्चर कंपनी में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के एरिया मैनेजर के पद पर काम करता है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में कंपनी का काम देखता है। इन जिलों में गन्ना, आलू, सब्जियां और आम की पैदावार बड़े स्तर पर की जाती है। ऐसे में इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर उर्वरक की खरीद फरोख्त करने वाले किसानों की बड़ी संख्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed