फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime Minor gave birth to child after Misdeeds case filed against two including a PAC constable

Uttarakhand: दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, पीएसी के सिपाही समेत दो पर मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 10:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Sep 2024 10:43 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: मामले में कैंपटी पुलिस ने 13 सितंबर को नितेश नौटियाल निवासी मरोड़ और नरेश निवासी खंसोसी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime Minor gave birth to child after Misdeeds case filed against two including a PAC constable
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पीएसी के एक सिपाही और एक अन्य युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि सिपाही ने सगाई होने के बाद नाबालिग से दुष्कर्म किया और बाद में रिश्ता तोड़ दिया। अब गर्भवती नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मामले में कैंपटी पुलिस ने 13 सितंबर को नितेश नौटियाल निवासी मरोड़ और नरेश निवासी खंसोसी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। नितेश पीएसी हरिद्वार में तैनात है और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में चुनाव ड्यूटी पर है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसकी नितेश के साथ जनवरी 2024 में सगाई हुई थी। इसके बाद नितेश ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बताया कि वह नरेश नाम के युवक को तीन साल से जानती थी। इस बात का जब नितेश को पता चला तो उसने चरित्र पर सवाल उठाते हुए रिश्ता तोड़ दिया। पिछले दिनों पीड़िता की अचानक तबीयत खराब हुई।
विज्ञापन


जांच कराई तो पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है, लेकिन उस वक्त उसने पुलिस को शिकायत नहीं की। जब ज्यादा तबीयत खराब हुई तो उसे कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया। यहां पीड़िता ने रविवार को एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन अल्प विकसित बच्चा अस्वस्थ था, उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व में नरेश ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाने हैं। इसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haldwani News: जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, वकील से मिलने हल्द्वानी आ रहा था; अब भेजा जेल

दरोगा भाई पर धमकाने का आरोप
आरोप है कि कोरोनेशन अस्पताल में पीड़िता और उसके परिजनों के पास एक दरोगा आया और केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए उन्हें धमकाया। इस बात को लेकर वहां लोगों ने हंगामा भी किया।

कांग्रेस ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से बात की। धस्माना ने सीओ कैंपटी से नाबालिग पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और धमकाने वाले दरोगा पर कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता अभी अस्पताल में है। स्वस्थ होने के बाद उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
- आयुष अग्रवाल, एसएसपी टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed