फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update Today: 12 New Infected patients Found and no death

Uttarakhand Corona Update: 12 नए संक्रमित मिले, दो अक्तूबर तक चलेगा विशेष कोविड टीकाकरण अभियान

Thu, 29 Sep 2022 08:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Sep 2022 08:17 PM IST
सार

कोविड संक्रमण सामान्य होने से अब लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए गंभीर नहीं है। जिस कारण राज्य में शत प्रतिशत लोगों को बूस्टर डोज लगाना लक्ष्य से काफी दूर है। अभी तक कुल लाभार्थियों में से 23 प्रतिशत ने बूस्टर डोज लगाई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update Today: 12 New Infected patients Found and no death
कोविड टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 20 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्य भी 84 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1512 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


Dengue Attack: उत्तराखंड में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार, पढ़ें लक्षण और बचाव के उपाय
विज्ञापन


देहरादून में छह, अल्मोड़ा और नैनीताल में दो-दो व पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मरीज सामने आया है। वहीं, आठ जिलों में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अक्तूबर तक चलेगा विशेष कोविड टीकाकरण अभियान

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में विशेष टीकाकरण अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर केंद्र सरकार ने निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू किया था। 30 सितंबर को यह अभियान समाप्त हो रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार ने केंद्र से इस अभियान को दो दिन और बढ़ाने की अनुमति मांगी है। इसके लिए 70 हजार वैक्सीन की डोज राज्य को दी गई। 



कोविड संक्रमण सामान्य होने से अब लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए गंभीर नहीं है। जिस कारण राज्य में शत प्रतिशत लोगों को बूस्टर डोज लगाना लक्ष्य से काफी दूर है। अभी तक कुल लाभार्थियों में से 23 प्रतिशत ने बूस्टर डोज लगाई है। जबकि लक्ष्य के सापेक्ष 101 प्रतिशत को पहली और 96 प्रतिशत को वैक्सीन की दोनों डोज लगी है। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि पूरे प्रदेश भर में विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया है। 12 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोविशील्ड, कोवॉक्सिन और कार्बिवैक्स वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। प्रदेश में यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने अनुमति देकर 70 हजार वैक्सीन भी भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed