फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update 5 august: 331 New Infected Patients Found and one death

Uttarakhand Corona Update: 331 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 237 हुए ठीक

Fri, 05 Aug 2022 06:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Aug 2022 06:23 PM IST
सार

प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी 1800 से ऊपर पहुंच गई है। फिलहाल 1835 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर : 94.31 प्रतिशत और संक्रमण दर 12.97 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update 5 august: 331 New Infected Patients Found and one death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। चार दिन से प्रदेश में 300 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 331 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 237 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 1800 से ऊपर पहुंच गई है। प्रदेश में फिलहाल 1835 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 1748 सक्रिय मरीज थे। 

विज्ञापन


Monkey Pox: उत्तराखंड में मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 2221 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 136, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 53, अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में दो, चमोली में सात, चंपावत में एक, पौड़ी में आठ, पिथौरागढ़ में चार, रुद्रप्रयाग में 34, टिहरी में व उत्तरकाशी में 11-11 और ऊधमसिंह नगर में 38 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.31 प्रतिशत और संक्रमण दर 12.97 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed